- आईसीसी ने टेस्ट फॉर्मेट की ताजा रैंकिंग जारी की है. पाकिस्तान की टीम भले ही इंग्लैंड के सीरीज हार गई हो लेकिन उसके कप्तान बाबर आजम को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. आजम अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को नुकसान उठाना पड़ा है. (Getty Images)
- बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज में 348 रन बनाए. इसमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल था. इसी वजह से वह 875 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जो कि उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं. उन्होंने स्मिथ को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया है. (Getty Images)
- स्टीव स्मिथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुछ खास कमाल नहीं किया था. इसी कारण वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. हालांकि उनके साथी और युवा स्टार लाबुशेन पहले स्थान पर काबिज हैं. भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 19 स्थान की छलांग लगाकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं. (Getty Images)
- गेंदबाजों की रैंकिंग में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है. कागिसो रबाडा जरूर चार स्थान की छलांग के साथ टॉप 10 में पहुंच गए हैं. वहीं अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को भी फायदा हुआ है. (Getty Images)
- टीम रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 130 अंकों के साथ टॉप स्थान पर हैं. भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद 107 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. पाकिस्तान को उसी के घर पर रौंदने वाली इंग्लैंड की टीम तीसरे स्थान पर हैं.(Getty Images)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/icc-test-ranking-career-best-for-babar-azam-australia-england-and-india-stars-surge-au115-1620797.html




