India vs Sri Lanka T20 ODI Series: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी. 3 जनवरी से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम कोलंबो से भारत के लिए रवाना हो चुकी है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे है. श्रीलंका के साथ-साथ भारत ने भी इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है.

श्रीलंका के भारत दौरे पर टीम की कप्तानी दासुन शनाका करेंगे. वे दोनों ही फॉर्मेट में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे. श्रीलंका ने पथुम निसंका और अविश्का फर्नांडो को दोनों ही फॉर्मेट के लिए टीम में जगह दी है. बोर्ड ने टीम के भारत रवाना होने से पहले ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें एक तस्वीर में पूरी टीम और स्टाफ दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों को श्रीलंकाई टीम के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से टी20 सीरीज का आगाज होगा. यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. इसके बाद 5 जनवरी को पुणे में और 7 जनवरी को राजकोट में मैच खेला जाएगा. वनडे सीरीज का आगाज 10 जनवरी से होगा. पहला वनडे गुवाहाटी में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 12 जनवरी और तीसरा मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा.

Sri Lanka limited over squad led by Dasun Shanaka left the SLC HQ premises short while ago to embark on their tour to India.🛫 #INDvSL pic.twitter.com/qqzbE2d2kA
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) December 31, 2022

यह भी पढ़ें : <a href="https://ift.tt/8Ni3PZf India Schedule 2023: 2023 में टीम इंडिया के पास ICC के दो टूर्नामेंट जीतने का मौका, ऐसा है शेड्यूल

source https://www.abplive.com/sports/cricket/ind-vs-sl-sri-lanka-cricket-team-departure-for-india-t20-odi-series-from-colombo-2296650
IND vs SL: भारत दौरे के लिए कोलंबो से रवाना हुई श्रीलंकाई टीम, देखें तस्वीरें
दिसंबर 31, 2022
0
Tags