Ads Area

IPL 2023 Auction: 4 भारतीय खिलाड़ियों का करियर खत्म होने से बचा, जानिए कैसे?

India Nets Session

IPL 2023 Auction में इस टूर्नामेंट के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए. पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर सैम करन को 18.50 करोड़ में खरीदा और वो टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. उनके अलावा कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़, बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़, निकोसन पूरन को 16 करोड़ रुपये मिले. वहीं इस ऑक्शन में कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी रहे जिनका करियर खत्म होने से बच गया. आइए आपको बताते हैं कौन-कौन हैं वो?

IPL 2023 Auction के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी अमित मिश्रा एक बार फिर आईपीएल में खेलते नजर आएंगे. मिश्रा की उम्र 40 साल है और इसके बावजूद उन्हें 50 लाख रुपये में लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदा. अमित मिश्रा को आईपीएल का जबरदस्त अनुभव है वो 154 मैचों में 166 विकेट ले चुके हैं. बड़ी बात ये है कि मिश्रा पिछले साल एक भी आईपीएल मैच नहीं खेले थे लेकिन इसके बावजूद उनपर लखनऊ की टीम ने दांव खेला है.

पीयूष चावला भी पिछले सीजन में एक मैच नहीं खेले थे इसके बावजूद उन्हें मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा है. पीयूष चावला को 165 आईपीएल मैचों का अनुभव है और उनके नाम 157 विकेट भी हैं.

इशांत शर्मा भी आखिरी बार आईपीएल मैच 2021 में खेले थे. हालांकि इसके बावजूद ये खिलाड़ी 50 लाख रुपये में बिका है. दिल्ली कैपिटल्स ने इशांत को अपनी टीम में शामिल किया है. इशांत ने 93 आईपीएल मैचों में 72 विकेट हासिल किए हैं.

अजिंक्य रहाणे का आईपीएल करियर भी खतरे में ही था. पिछले तीन सीजन में वो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. पिछले सीजन में वो 7 मैच में 19 की औसत से 133 रन ही बना सके. इसलिए कोलकाता ने रहाणे को रिलीज किया हालांकि इस बार उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है.



source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/ipl-2023-auction-4-players-career-saved-ajinkya-rahane-amit-mishra-piyush-chawla-ishant-sharma-price-au244-1625344.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad