IPL Mini Auction 2023: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन पूरा हो गया। कोच्चि में नीलामी के दौरान सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने दल में कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को शामिल करने में सफल रहीं। कुछ फ्रेंचाइजीज ने सबसे महंगे खिलाड़ी खरीदे। 87 स्लॉट के लिए ऑक्शन में 405 खिलाड़ी शामिल थे। लेकिन आईपीएल मिनी ऑक्शन के दौरान कुल 80 खिलाड़ी ही बिके। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 5 खिलाड़ियों को खरीदा. फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन में रिली रोसो 4.6 करोड़, मनीष पांडे 2.4 करोड़, मुकेश कुमार 5.5 करोड़, इशांत शर्मा 50 लाख और फिलिप साल्ट 2 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. आइए हम आपको बताते हैं कि ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम कैसी दिखती है? उसके पर्स में कितने पैसे बचे हैं? इसके अलावा टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?

दमदार हुई दिल्ली

आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद दिल्ली की टीम और दमदार हो गई है। रिली रोसो और मनीष पांडे के आने से टीम के मिडिल ऑर्डर बैटिंग और ताकतवर हो गई है। टीम के पास डेविड वॉर्नर, रोवमैन पॉवेल और मिचेल मार्श जैसे हिटर पहले से हैं। अब एनरिक नॉर्किया और लुगी एनगिडी के साथ मुकेश कुमार भी गेंदबाजी में धूम मचाएंगे. टीम में नए और पुराने गेंदबाजों की बढ़िया जुगलबंदी है.

पर्स बाकी: 4.45 करोड़ रुपये

कुल प्येयर स्लॉट उपलब्ध: 0

ओवरसीज प्लेयर स्लॉट उपलब्ध: 0

दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल सॉल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रुसो.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर) रिली रोसो, ललित यादव, फिल साल्ट, मिचेल मार्श, एनरिक नॉर्किया, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद

यह भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/nSAQ9oR Auction 2023: CSK ने कितने खिलाड़ी खरीदे, अब पर्स में कितना पैसा बाकी, कैसी दिखती है पूरी टीम, संभावित प्लेइंग XI

<a href="https://ift.tt/wqxkUjT 2023 की नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का रहा बोलबाला, 58.10 करोड़ में बिके 8 खिलाड़ी

source https://www.abplive.com/sports/cricket/ipl-auction-2023-delhi-capitals-full-squad-remaining-purse-predicted-playing-xi-2289767
IPL Auction 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने कितने खिलाड़ी खरीदे, अब पर्स में कितनी बची रकम, देखें संभावित प्लेइंग XI
दिसंबर 23, 2022
0
Tags