Ads Area

लियोनल मेसी के कदमों में पूरी दुनिया, World Cup के साथ ही जीता Golden Ball अवॉर्ड

Lionel Messi Golden Ball

इस बार दिल नहीं टूटे, रिकॉर्ड टूटे. इस बार सिर्फ दिल और प्यार नहीं जीते, बल्कि खिताब और अवॉर्ड भी जीते. इस बार इंतजार नहीं बढ़ा, बल्कि कद और महानता बढ़ी. ये सब सिर्फ एक शख्स के नाम हुआ- लियोनल मेसी. अर्जेंटीना समेत दुनियाभर के करोड़ों फैंस की दुआएं आखिर काम कर गईं, लेकिन सिर्फ दुआएं नहीं, बल्कि अपनी कई सालों से अपनी महानता साबित कर चुके मेसी ने खुद सबसे बड़े मुकाबले में सबसे शानदार प्रदर्शन के साथ सर्वकालीन महान खिलाड़ी की बहस पर अपने नाम की अंतिम मुहर लगा ही ली. 36 साल बाद अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाने के साथ ही मेसी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतते हुए गोल्डन बॉल पर अपना कब्जा किया.

लियोनल मेसी ने विश्व कप फाइनल से पहले ही बोल दिया था कि ये उनके वर्ल्ड कप करियर का आखिरी मैच होगा और सबको इंतजार था कि आसमानी और सफेद जर्सी में मेसी आखिरी बार अपना जादू दिखाते हुए अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बना देंगे. काफी हद तक पहले ही तय हो चुका था कि मेसी ही इस टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर हैं लेकिन फाइनल फिर भी बाकी था. मेसी ने आखिर फाइनल में भी अपना करिश्मा दिखाते हुए साबित कर दिया कि वही इस विश्व कप के सबसे बड़े खिलाड़ी थे.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/fifa-world-cup-2022-final-lionel-messi-wins-golden-ball-award-player-of-the-tournament-2nd-time-au84-1616804.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad