Ads Area

बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानिए क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

India vs Bangladesh Expected Playing XI:  न्यूजीलैंड के दौरे के बाद भारतीय टीम अब बांग्लादेश के दौर पर हैं. यहां टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है. जिसकी शुरूआत 4 दिसंबर से होने वाली है. इस श्रंख्ला के लिए टीम इंडिया बांग्लादेश पहुंचकर प्रैक्टिस शुरू कर दी है. इस श्रंख्ला में रोहित शर्मा एंड कंपनी बड़ी जीत दर्ज करने से उतरेगी. वहीं बांग्लादेश भारत को चौंकाकर यह सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि भारत और बांग्लादेश की टीम पहले वनडे में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है.

रोहित, कोहली और राहुल की हो रही है वापसी
रोहित शर्मा एंड कंपनी बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 दिसंबर रविवार को खेलने उतरेगी. बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले इस सीरीज से रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली की वापसी हो रही है. इन खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के बाद बाद आराम दिया गया था. इस कारण यह न्यूजीलैंड दौरे पर हुई टी20 और वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आए थे.

लिटन करेंगे कप्तानी
बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल जांघ की चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास वनडे सीरीज में बांग्लादेश टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. वह बांग्लादेश के लिए वनडे में 15वें कप्तान बनेंगे. आपको बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने भारत के खिलाफ ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था.

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

लिटन दास (कप्तान, विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांति, यासिर अली, आसिफ हुसैन, महामुद्दुलाह रियाद, मेहदी हसन, शाकिब अल हसन, मुस्तिफिजुर रहमान, नामस अहमद, इबादत हुसैन.

यह भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/NbkO9ey Hazare Trophy 2022: विजय हजारे ट्रॉफी में जयदेव उनादकट समेत इन गेंदबाजों का रहा जलवा, देखें पूरी लिस्ट

<a href="https://ift.tt/uEhx7Qb Mirza से अलग होकर आयशा उमर से शादी करेंगे शोएब मलिक? जानें क्या है सच

source https://www.abplive.com/sports/cricket/ind-vs-ban-india-vs-bangladesh-first-odi-expected-playing-xi-and-match-details-2272986

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad