- ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न की गिनती दुनिया के महान स्पिनरों में होती है. इस स्पिनर ने अपनी फिरकी पर दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को नचाया है. शेन वॉर्न के बेहतरीन क्रिकेट करियर में आज की तारीख यानी दो जनवरी का अहम स्थान है. क्या है वो बताते हैं आपको. (Getty Images)
- वॉर्न ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में की थी. आज ही के दिन यानी दो जनवरी को उन्होंने अपना
- इसी तारीख यानी दो जनवरी को ही वॉर्न ने अपने आखिरी टेस्ट मैच की शुरुआत की थी. 2007 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दो से पांच जनवरी के बीच मैच खेला गया था जो उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच था. (Getty Images)
- इन दोनों मैचों में एक और सामनता है. वॉर्न के करियर का पहला और आखिरी मैच एक ही तारीख दो जनवरी से एक ही मैदान पर शुरू हुआ था और ये मैदान था सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी). वॉर्न ने अपना पहला और आखिरी इंटरनेशनल मैच एससीजी पर ही खेला. (File Pic)
- अपने पहले टेस्ट मैच में वॉर्न ने कुल एक विकेट लिया था वो भी दोहरा शतक बनाने वाले रवि शास्त्री का. वहीं अपने आखिरी टेस्ट मैच में वॉर्न ने कुल दो विकेट लिए थे. पहली पारी में एक और दूसरी पारी में एक. (File Pic)
- वॉर्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. उनके नाम टेस्ट में 145 मैचों में 708 विकेट हैं. वहीं वॉर्न ने 194 वनडे मैचों में 293 विकेट अपने नाम किए हैं.इस महान स्पिनर का पिछले साल मार्च में निधन हो गया. (File Pic)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/on-this-day-in-cricket-2nd-january-shane-warne-debut-and-last-match-on-the-same-ground-au149-1639163.html





