Ads Area

IPL 2023 Points Table: दिल्ली की दूसरी जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव, देखें किस नंबर पर है आपकी फेवरेट टीम

IPL 2023: आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी दूसरी दर्ज कर ली. दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में 7 रनों से जीत अपने नाम की. यह इस सीज़न दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत है. टीम अब 7 में 2 मैच जीत चुकी है. हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच से पहले दिल्ली प्वॉइंट्स टेबल में 2 प्वॉइंट्स और -1.183 नेट रन रेट के साथ आखिरी यानी 10वें स्थान पर मौजूद थी. हालांकि, हैदराबाद के खिलाफ इस जीत के बाद टीम 4 प्वाइंट्स और -0.961 नेट रनरेट के साथ प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर ही काबिज़ है.

हार के बाद भी नहीं बदली हैदराबाद की स्थिति

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्वॉइंट्स टेबल में 6 में से 2 जीत और 4 प्वॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर थी. वहीं दिल्ली के खिलाफ मैच गंवाने के बाद भी टीम की पोज़ीशन में कोई बदलाव नहीं आया है. हार के बाद टीम 4 प्वॉइंट्स और -0.725 नेट रनरेट के साथ 9वें नबंर पर ही मौजूद है.

ये हैं प्वॉइंट्स टेबल की टॉप-5 टीमें

मौजूदा वक़्त में चेन्नई सुपर किंग्स प्वॉइंट्स टेबल में 7 में से 5 जीत, 10 प्वॉइंट्स और +0.662 नेट रनरेट के साथ अव्वल नंबर पर मौजूद है. वहीं राजस्थान रॉयल्स 7 में से 4 जीत, 8 प्वॉइंट्स और +0.844 नेट रनरेट के साथ दूसरे, लखनऊ सुपर जायंट्स 7 में से 4 जीत, 8 प्वॉइंट्स और +0.547 नेट रनरेट के साथ तीसरे, गुजरात टाइटंस 6 में से 4 जीत, 8 प्वॉइंट्स और +0.212 के साथ चौथे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 में से 4 जीत, 8 प्वॉइंट्स और -0.008 नेट रनरेट के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है.

ऐसा है बाकी टीमों का हाल

प्वॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 7 में से 4 जीत, 8 प्वॉइंट्स और -0.162 नेट रनरेट के साथ छठे, मुंबई इंडियंस 6 में से 3 जीत, 6 प्वॉइंट्स और -0.254 नेट रनरेट के साथ सातवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 में से 2 जीत, 4 प्वॉइंट्स और -0.186 नेट रनरेट के साथ आठवें नंबर पर मौजूद है. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर काबिज़ है.

ये भी पढ़ें...

Watch: विराट-अनुष्का ने बैडमिंटन में आजमाया हाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

source https://www.abplive.com/sports/cricket/ipl-2023-dc-win-by-7-runs-against-srh-points-table-update-team-position-srh-vs-dc-2391930

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad