Ads Area

UAE vs WI: ब्रेंडन किंग का हाहाकारी शतक, 72 रन तो सिर्फ 16 गेंदों पर जड़े, वेस्ट इंडीज को मिली विस्फोटक जीत

UAE vs WI: ब्रेंडन किंग का हाहाकारी शतक, 72 रन तो सिर्फ 16 गेंदों पर जड़े, वेस्ट इंडीज को मिली विस्फोटक जीत

नई दिल्ली: शारजाह में वैसे तो रेतीले तूफान आते हैं लेकिन 4 जून को वहां ब्रेंडन किंग नाम का बवंडर उठा. बल्ले का ये बवंडर अपने साथ यूएई की टीम को उड़ा ले गया. उसे हार की ओर धकेल गया. नतीजा ये हुआ कि वेस्ट इंडीज को विस्फोटक जीत मिल गई.

वेस्ट इंडीज की जीत में ब्रेंडन शारजाह के ‘किंग’ बनकर उभरे. वो एक बार जो ओपनिंग करने उतरे तो फिर मैच फिनिश कर ही दम लिया. आखिर तक नाबाद रहते हुए ब्रेंडन ने वो किया जो हर एक मंझे हुए बल्लेबाज को अपनी टीम के लिए करना चाहिए.

पढ़ें यहां:बच्चों को बचाने के लिए इस कैरेबियाई क्रिकेटर ने खुद को खतरे में डाला!

140 मिनट, 112 गेंद, 112 रन, 16 बाउंड्रीज

ब्रेंडन किंग ने यूएई के खिलाफ मैच में जितनी गेंदें खेली उतने ही रन बनाए. 140 मिनट तक चली उनकी बल्लेबाजी के दौरान स्ट्राइक रेट 100 का रहा. उन्होंने शारजाह के मैदान पर खेली अपनी धुआंधार इनिंग में 112 गेंदों का सामना कर 112 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. मतलब 72 रन सिर्फ 16 बाउंड्रीज से जड़े.

ब्रेंडन किंग ने जड़ा पहला वनडे शतक

वनडे क्रिकेट में ब्रेंडन किंग का ये पहला शतक है. इससे पहले उनके नाम सिर्फ 4 अर्धशतक है. ये शतक उनके 23वें वनडे में आया है. ब्रेंडन किंग के शतक की बदौलत वेस्ट इंडीज ने यूएई के खिलाफ मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया. उसने यूएई से मिले 203 रन के लक्ष्य को 88 गेंद शेष रहते जीत लिया. वेस्ट इंडीज की ओर से ब्रेंडन के शतक के अलावा ब्रूक्स ने 44 रन बनाए.

यूएई की टीम 50 ओवर भी नहीं टिक सकी

इससे पहले यूएई की टीम मैच में पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी. मेजबान टीम सिर्फ 47.1 ओवर खेलकर ही ढेर हो गई. यूएई ने पहले खेलते हुए 202 रन बनाए थे. यूएई की ओर से सबसे ज्यादा 58 रन अली नासेर ने बनाए. उनके अलावा वी. अरविंद ने 40 रनों की पारी खेली. वेस्ट इंडीज की ओर से कीमो पॉल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए.

और पढ़ें: डेवाल्ड ब्रेविस ने 7वें नंबर पर उतरकर किया विस्फोट



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/brandon-king-maiden-ton-help-west-indies-to-beat-uae-in-sharjah-odi-1901556.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad