Ads Area

WTC Final IND vs AUS: लंदन में चेतेश्वर पुजारा को मिली राहत, फाइनल से पहले टल गई बड़ी आफत

WTC Final IND vs AUS: लंदन में चेतेश्वर पुजारा को मिली राहत, फाइनल से पहले टल गई बड़ी आफत

नई दिल्लीः हर कोई जानता है कि जब ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने की बात आती है तो भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एकदम डट जाते हैं. कभी बड़े-बड़े स्कोर बनाकर, तो कभी लंबे समय तक क्रीज पर टिककर. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की सफलता की बड़ी वजह रहे हैं पुजारा. हालांकि, पुजारा को भी कुछ गेंदबाजों के खिलाफ परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले इस मामले में उन्हें थोड़ी राहत मिली है.

लंदन के ओवल मैदान में बुधवार 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टेस्ट क्रिकेट की वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए उतरेंगी. दोनों टीमें इस मैच के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं. वैसे तो टीम इंडिया की ताकत पहले से ही कुछ बड़े खिलाड़ियों के बाहर होने से कम हुई है लेकिन फाइनल से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को भी एक झटका लगा है, जिसका फायदा टीम इंडिया को होना तय है.

ये भी पढ़ेंः पुजारा फाइनल में कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं?

पुजारा और टीम इंडिया को राहत

फाइनल से 3 दिन पहले रविवार 4 जून को ऑस्ट्रेलियाई खेमे से खबर आई कि अनुभवी तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड इस फाइनल में नहीं खेल पाएंगे. हेजलवुड को आईपीएल के दौरान एड़ी में चोट लगी थी, जिससे वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए. इस फाइनल के बाद ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड में ही पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज भी खेलनी है और ऐसे में कंगारू टीम हेजलवुड को फाइनल में उतारकर एशेज के लिए खतरा मोल नहीं लेना चाहती.

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

टीम इंडिया के लिहाज से ये हेजलवुड का न खेलना राहत भरा हो सकता है. खास तौर पर तीसरे नंबर के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए, जिन्हें लंबे कद के पेसर ने काफी परेशान किया है. हेजलवुड ने भारत के खिलाफ अभी तक 51 विकेट हासिल किये हैं और इसमें से 6 बार तो उन्होंने पुजारा को ही अपना शिकार बनाया है. ऐसे में पुजारा को थोड़ा सुकून जरूर मिलेगा.

ये दो गेंदबाज सबसे बड़ा खतरा

फिर भी टीम इंडिया और पुजारा की राह पूरी तरह आसान नहीं होने वाली. ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो गेंदबाज ऐसे भी हैं, जिन्होंने पुजारा को सबसे ज्यादा दुखी किया है. इसमें ऑफ स्पिनर नाथन लायन सबसे अहम हैं. लायन ने पुजारा को रिकॉर्ड 13 बार अपना शिकार बनाया है. वहीं मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और पेसर पैट कमिंस ने भी 7 बार पुजारा को पवेलियन लौटाया है. यानी मुकाबला तगड़ा होने वाला है.

ये भी पढ़ेंः हेजलवुड नहीं तो फाइनल में कौन होगा तीसरा पेसर?



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/wtc-final-josh-hazlewood-against-cheteshwar-pujara-test-record-ind-vs-aus-1901454.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad