Ads Area

एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, 15 साल से जुड़े सपोर्ट स्टाफ की BCCI ने की छुट्टी

एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, 15 साल से जुड़े सपोर्ट स्टाफ की BCCI ने की छुट्टी

एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. टीम के साथ 15 साल से जुड़े एक सपोर्ट स्टाफ की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने छुट्टी कर दी है. बोर्ड ने उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया है. पूर्व बैटिंग कोच अभिषेक नायर और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच रहे सोहम देसाई के बाद एक और सपोर्ट स्टाफ को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. ये सपोर्ट स्टाफ टीम इंडिया का एक अहम सदस्य थे और इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम के साथ मौजूद थे, लेकिन एशिया कप के दौरान मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार टीम के साथ नहीं दिखेंगे.

राजीव कुमार की क्यों हुई छुट्टी?

PTI की रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव कुमार करीब 15 साल से टीम इंडिया के साथ जुड़े थे. जब टीम के खिलाड़ी थके होते थे तो राजीव उनकी मालिश करके थकान दूर करते थे. BCCI का मानना है कि सपोर्ट स्टाफ का लंबे समय तक टीम इंडिया के साथ जुड़े रहने की वजह से टीम को कम फायदा होता है. इसके अलावा लंबे समय तक सपोर्ट स्टाफ के साथ रहने से सभी खिलाड़ियों की उनसे नजदीकियां बढ़ जाती है. इससे टीम की प्रोग्रेस रूक जाती है. रिपोर्ट से मुताबिक BCCI ने पहले ही एक मसाज थेरेपिस्ट की नियुक्ति कर ली है.

अक्सर बाउंड्री पर खड़े रहते थे राजीव कुमार

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव कुमार हमेशा मुस्कराते रहते थे और अक्सर बाउंड्री के पास खिलाड़ियों पर नजर रखते देखे जाते थे. मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी सबसे पहले राजीव के पास ही जाते थे और मालिश के जरिए अपनी थकान मिटाते थे. इसके अलावा राजीव खिलाड़ियों के लिए एनर्जी ड्रिंक्स तैयार करते थे. कुछ को प्रोटीन शेक्स की जरूरत होती है, कुछ को इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स और कुछ को सादा पानी.

उनको खिलाड़ियों की पसंद पता होती थी. राजीव उन लोगों में से थे जो टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान हमेशा बाउंड्री पर मौजूद रहते थे, ताकि टीम को मदद मिल सके. खिलाड़ियों को बाउंड्री के पार गई गेंदों को वापस लाने की जरूरत नहीं पड़ती थी. भारत के तेज गेंदबाजों के साथ उनका अच्छा रिश्ता था. थकाऊ स्पेल के बाद तेज गेंदबाज राजीव पर ज्यादा निर्भर रहते थे.

खिलाड़ियों से थी अच्छी बॉडिंग

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या से राजीव कुमार की अच्छी बनती थी. राजीव सोशल मीडिया पर तब फेमस हो गए जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2019 में अपने जन्मदिन पर ईशांत शर्मा और राजीव के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. राजीव का जन्मदिन 1 सितंबर को आता है. ईशांत का 2 सितंबर को और शमी का 3 सितंबर को.

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी एक बार राजीव और अन्य बैक रूम स्टाफ की तारीफ की थी और कहा था कि लोग हमें, क्रिकेटरों को पहचानते हैं, लेकिन ये वे लोग हैं जो हमें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं. राजीव से पहले सहायक कोच अभिषेक नायर, टीम मसाज थेरेपिस्ट अरुण कनाडे और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को BCCI बाहर का रिस्ता दिखा चुकी है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/bcci-terminates-contract-of-massage-therapist-rajeev-kumar-before-asia-cup-2025-3449599.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad