
Arjun Tendulkar-Sachin Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने अपना इम्तिहान पास कर लिया है. रिजल्ट पर मुहर उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने ही लगाई है. 23 मई को LSG ने ग्रुप स्टेज पर अपना आखिरी मुकाबला खेला, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार डेब्यू करने का मौका मिला. IPL 2026 में लगातार 13 मुकाबले बेंच पर बैठने के बाद अर्जुन को जब पहली बार पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना हुनर दिखाने का मौका मिला तो उन्होंने अपने परफॉर्मेन्स को बोलने दिया. बेटे का प्रदर्शन देख तो पिता सचिन तेंदुलकर गदगद हुए ही, लेकिन उससे भी ज्यादा खुशी उन्हें इस बात से होती दिखी कि उनका बेटा क्रिकेट के इम्तिहान में खरा उतरा.
कैसा रहा LSG के लिए डेब्यू पर अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन?
IPL की पिच पर LSG के लिए डेब्यू करते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने 4 ओवर में 36 रन देकर प्रभसिमरन सिंह के तौर पर एक विकेट लिया. अर्जुन के पहले ही ओवर में प्रभसिमरन का एक कैच ऋषभ पंत ने छोड़ दिया था. अगर वो कैच नहीं छूटता तो पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके विकेटों की संख्या 2 हो सकती थी. गेंदबाजी का हुनर दिखाने के अलावा अर्जुन ने फील्डिंग में एक कैच भी पकड़ा. वहीं बल्लेबाजी के दौरान 5 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद रहे.
बेटे का दम देख पिता सचिन बोले- वेलडन अर्जुन
LSG के लिए किए IPL डेब्यू पर अपने ऑलराउंडर बेटे के दमदार प्रदर्शन को देख कर पिता सचिन तेंदुलकर ने खुशी जाहिर की. सचिन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- वेलडन अर्जुन. इस पूरे सीजन में जिस तरह से तुमने खुद को संभाले रखा, अपनी काबिलियत पर भरोसा बनाए रखा और चुपचाप मेहनत करते रहे, उस पर गर्व है. मुझे खुशी है कि तुमने अपने मौके के लिए सबसे आखिरी मैच तक इंतजार किया और इस दौरान पॉजिटिव बने रहे.
अर्जुन तेंदुलकर हुए इस इम्तिहान में पास
सचिन ने आगे अपने पोस्ट में उस इम्तिहान का जिक्र किया, जिसमें उनका बेटा खरा उतरा. उन्होंने लिखा कि क्रिकेट सब्र के साथ-साथ स्किल्स का भी इम्तिहान लेता है. मुझे खुशी है कि तुमने मुकाबले में दोनों को बड़े अच्छे से हैंडल किया.
सचिन ने बेटे को सलाह दी कि अपने पैर को जमीन पर रखकर हमेशा की तरह क्रिकेट को प्यार करना जारी रखो. मेरा प्यार और आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है.
Well done, Arjun.
Proud of the way youve carried yourself through this season, always believing in your ability, staying patient, working hard quietly, and remaining positive despite having to wait for your opportunity till the very last match.
Cricket tests patience as much pic.twitter.com/3RdiGkXbfT— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 23, 2026
अर्जुन की कामयाबी पर सारा को भी गर्व
उधर छोटे भाई की कामयाबी पर सारा तेंदुलकर की भी खुशी छिपाए नहीं छिपी. उन्होंने भाई के पावरफुल परफॉर्मेन्स के बाद लिखा- तुम दुनिया की हर खुशी के हकदार हो. हमें तुम पर गर्व है.
View this post on Instagram
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला LSG भले नहीं जीत पाई मगर उसमें अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी जो छाप छोड़ी, उसने हर किसी का दिल जीत लिया.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/sachin-tendulkar-praises-his-son-arjun-tendulkar-after-lsg-vs-pbks-match-sara-feel-proud-3796596.html
