Ads Area

हरभजन सिंह को पीटना चाहते हैं श्रीसंत, दिया बॉक्सिंग रिंग में भिड़ने का खुला चैलेंज

हरभजन सिंह को पीटना चाहते हैं श्रीसंत, दिया बॉक्सिंग रिंग में भिड़ने का खुला चैलेंज

Sreesanth Open Challenge to Harbhajan Singh For Ring Fight: साल 2008 में पहले ही आईपीएल (IPL) सीजन में हुआ मशहूर ‘थप्पड़ कांड’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के बीच का यह विवाद करीब दो दशक बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है. हाल ही में श्रीसंत ने एक शो में शिरकत की और हरभजन सिंह को सीधे बॉक्सिंग रिंग में आकर मुकाबला करने का ओपन चैलेंज दे डाला.

बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर रिंग में आने की चुनौती

थप्पड़ कांड के बाद श्रीसंत ने हरभजन सिंह को माफ कर दिया था. लेकिन साल 2026 की शुरुआत आए ऐड ने फिर से उस मुद्दे को उठा दिया. यह एक मार्केटिंग ऐप की रिपब्लिक डे सेल के लिए था. इसमें हरभजन सिंह को चांटा क्लास के टीचर के तौर पर दिखाया गया है. इस ऐड को उनके और श्रीसंत के बीच हुए साल 2008 के विवाद से जोड़कर देखा गया. जिसके बाद फिर से बवाल मच गया. इस बीच वह दी लल्लनटॉप के एक शो में पहुंचे, जहां उन्होंने इस पर अपनी बात रखी और भज्जी को रिंग में भिड़ने का खुला चैलेंज दे दिया.

शो में बातचीत के दौरान जब स्क्रीन पर श्रीसंत और हरभजन सिंह की बॉक्सिंग गियर पहने एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई, तो श्रीसंत का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने तस्वीर देखते ही कैमरे के सामने हरभजन सिंह को ललकारते हुए कहा, ‘क्या आपमें दम है? क्या आपमें मेरे साथ रिंग में आने की हिम्मत है? क्या आप कॉन्ट्रैक्ट साइन करके रिंग के अंदर आ सकते हैं? मैं भज्जी पा से सीधे पूछ रहा हूं, क्या आपमें यह ग्लव्स पहनकर रिंग में उतरने का जिगर है? यह कोई एक्टिंग नहीं है, मैं मुस्कुरा रहा हूं. वहां तो आप मुस्कुरा भी नहीं रहे हैं. चलिए देखते हैं, यह मेरा आपको ओपन चैलेंज है.’

थप्पड़ कांड पर एक और खुलासा

हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच ये विवादित घटना 2008 में मोहाली में घटी थी, जहां राजस्थान की टीम ने मुंबई को हराया था. मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे, तभी भज्जी ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. श्रीसंत ने इस मामले में नया खुलासा करते हुए बताया की बात मैदान में खत्म नहीं हुई थी हरभजन पंजाब के ड्रेसिंग रूम में भी उनसे भिड़ने के लिए पहुंच गए थे. तब पंजाब के कोच टॉम मूडी और ब्रेट ली ने उनको हटाया था. मैं भी भिड़ने के लिए तैयार था.’



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/sreesanth-open-challenge-to-harbhajan-singh-for-ring-fight-3824728.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad