Ads Area

ENG vs NZ: इंग्लैंड के सारे खिलाड़ी एक तरफ और जो रूट अकेले, इस मामले में फिर भी रहे आगे

ENG vs NZ: इंग्लैंड के सारे खिलाड़ी एक तरफ और जो रूट अकेले, इस मामले में फिर भी रहे आगे

England vs New Zealand, 2nd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट लंदन के ओवल मैदान में खेला जाना है. 17 जून से शुरू हो रहे इस टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड ने भले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का अब तक ऐलान नहीं किया. मगर इंग्लैंड ने उन 11 नामों पर फाइनल मुहर लगा दी है जो सीरीज के दूसरे टेस्ट में खेलते दिखेंगे. जो रूट इस टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान हैं. लेकिन, और भी रोचक बात ये है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में खेलने वाले इंग्लैंड के सारे खिलाड़ियों का टेस्ट अनुभव मिलाकर भी अकेले जो रूट के बराबर नहीं.

जो रूट Vs 10 खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में टेस्ट अनुभव के पैमाने पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट एक तरफ खड़े दिखते हैं और बाकी 10 खिलाड़ी एक तरफ. मगर फिर भी वो उन सब पर भारी पड़ते हैं. यानी, दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल इंग्लैंड के 10 खिलाड़ियों का अनुभव मिलाकर भी इतना नहीं होता कि वो जो रूट के तजुर्बे से पार पा सकें.

जो रूट के मुकाबले इंग्लैंड के बाकी 10 खिलाड़ी कहां?

जो रूट के पास 164 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है. वहीं इनके मुकाबले प्लेइंग इलेवन में शामिल बाकी 10 खिलाड़ियों का अनुभव कितना हैं, आइए पहले एक-एक कर जानते हैं.

एमिलो गे के पास सिर्फ 1 टेस्ट खेलने का अनुभव है. बेन डकेट के पास 44 टेस्ट का अनुभव है और वो दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जो रूट के बाद दूसरे सबसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी हैं. जैकब बेथेल ने 7 टेस्ट खेले हैं. हैरी ब्रूक ने 36 टेस्ट खेले हैं और वो तीसरे सबसे तजुर्बे वाले खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में हैं.

जेमी स्मिथ ने अब तक 21 टेस्ट खेले हैं. वहीं जॉर्डन कॉक्स ओवल पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू ही करते दिखेंगे. जोफ्रा आर्चर ने 18 टेस्ट खेले हैं जबकि जॉश टंग ने 10 टेस्ट खेले हैं. मैथ्यू फिशर ने 1 टेस्ट अबतक खेला है. वहीं जॉर्डन कॉक्स के अलावा सोनी बेकर, प्लेइंग इलेवन में शामिल दूसरे प्लेयर होंगे जो ओवल पर अपना डेब्यू टेस्ट खेलते दिखेंगे.

सबके अनुभव जोड़कर भी रूट से कम

अब अगर इन सारे खिलाड़ियों के टेस्ट अनुभव को जोड़ दें और उसकी तुलना जो रूट के टेस्ट एक्सपीरियंस से करें तो फिर भी उनके पास 32 टेस्ट का कम अनुभव हैं. जो रूट के 164 टेस्ट के तजुर्बे के मुकाबले बाकी खिलाड़ियों का अनुभव मिलाकर 134 टेस्ट का ही होता है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/eng-vs-nz-joe-root-has-played-more-tests-than-the-rest-of-englands-xi-for-the-second-test-combined-3821783.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad