
Vaibhav Sooryavanshi catch drop: श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई लड़ाई के बाद ट्राई सीरीज में अपना अगला मैच खेलने उतरे वैभव सूर्यवंशी का खेल जीरो पर ही खत्म था. फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट भी दे दिया था. मगर थर्ड अंपायर ने कैच की वीडिया एनालिसिस करने के बाद उसे नकार दिया. नतीजा, वैभव जीरो पर आउट होने से बाल-बाल बच गए. हालांकि, मैच में वैभव को मिला ये इकलौता जीवनदान नहीं रहा. इसके बाद एक बार और उनका कैच ड्रॉप हुआ. 8 गेंदों के अंदर मिले इन दोनों जीवनदान के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ 38 रन बनाए.
जीरो पर आउट होने से कैसे बचे वैभव सूर्यवंशी?
17 जून को दांबुला में अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबले में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन 27 गेंदों का सामना करते हुए बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. उन्हें पहला जीवनदान अपनी इनिंग की चौथी गेंद पर मिला था. इस वक्त उनका खाता भी नहीं खुला.
हुआ ये कि वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय पारी के दूसरे ओवर में शम्स उर रहमान की गेंद पर एक शानदार शॉट खेला. मगर जितना शानदार वो शॉट रहा उतना ही कमाल का अफगान खिलाड़ी ने कैच भी लिया. पहली नजर में तो वैभव आउट दिखे. मगर जब थर्ड अंपायर ने हरेक एंगल से उसे देखा तो पाया कि गेंद फील्डर के कंट्रोल में आने से पहले ग्राउंड टच कर चुकी थी. नतीजा ये हुआ कि उन्होंने उसे नकार दिया.
इनिंग की 11वीं गेंद पर दूसरा जीवनदान
वैभव सूर्यवंशी को दूसरा जीवनदान 7 रन के निजी स्कोर पर इनिंग की 11वीं गेंद पर मिला था. इस बार भी वो एक बड़ा शॉट खेलने गए और मिसटाइम हुआ, जिससे गेंद ऊपर उठ गई, मगर अफगान फील्डर उसे लपक नहीं पाए और वैभव बच गए.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-a-vs-afg-a-vaibhav-sooryavanshi-catch-drop-by-afghanistan-a-player-two-times-in-eight-balls-3822602.html