Ads Area

IND A vs SL A Final: वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज फिफ्टी का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, लड़ाई के बाद श्रीलंका को दिया करारा जवाब

IND A vs SL A Final: वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज फिफ्टी का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, लड़ाई के बाद श्रीलंका को दिया करारा जवाब

World Record by Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. वो अब लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 गेंद के अंतर से तोड़ा. इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के ही बल्लेबाज कौशल्य वीरारत्ने के नाम था, जो कि उन्होंने 12 गेंदों में बनाया था. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी फिफ्टी 11 गेंदों में ठोकी.

लड़ाई के बाद श्रीलंका को दिया करारा जवाब

श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के साथ पिछले मैच में हुई लड़ाई के बाद ट्राई सीरीज का फाइनल उनके खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का पहला मैच था. जिस तरह से इस मुकाबले में वैभव ने पहली ही गेंद से श्रीलंकाई गेंदबाजों को टारगेट किया, उससे ना सिर्फ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े बल्कि करारा जवाब भी दिया. वैसे भी क्रिकेट में ये बात बड़ी आम है कि जवाब अगर देना ही है तो बल्ले से दो और वैभव सूर्यवंशी ने दांबुला के मैदान पर 21 जून को वही किया.

सबसे तेज अर्धशतक के दौरान सबसे ज्यादा कौन पिटा?

वैभव सर्यवंशी ने अपना अर्धशतक 11 गेंदों पर पूरा किया, जिसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. इस सबसे तेज अर्धशतक को पूरा करने के दौरान वैभव ने सबसे पहले श्रीलंका ए के गेंदबाज मोहम्मद शिराज को टारगेट किया. उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में जमाए 5 चौके और 5 छक्कों में 4 चौके और 3 छक्के सिर्फ शिराज के खिलाफ मारे. उन्होंने इंडिया ए की इनिंग के तीसरे ओवर में 26 रन ठोके. ये ओवर शिराज ने डाला था.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/vaibhav-sooryavanshi-set-a-new-world-record-of-fastest-fifty-in-list-a-cricket-during-ind-a-vs-sl-a-final-3826737.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad