Ads Area

Team India: भारत के लिए नहीं खेला कोई मैच, अब सीधा T20 वर्ल्ड कप में मिली एंट्री, RCB की गेंदबाज की चमकी किस्मत

Team India: भारत के लिए नहीं खेला कोई मैच, अब सीधा T20 वर्ल्ड कप में मिली एंट्री, RCB की गेंदबाज की चमकी किस्मत

Prema Rawat replacement for Shreyanka Patil: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑफ-स्पिनर ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल एंकल लिगामेंट में गंभीर चोट के कारण आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई हैं. श्रेयंका पाटिल को ये चोट नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लगी. जिसके चलते बीसीसीआई को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करना पड़ा है. श्रेयंका पाटिल की जगह टीम इंडिया में एक ऐसी खिलाड़ी की एंट्री हुई है, जिसने अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

श्रेयंका पाटिल के रिप्लेसमेंट का ऐलान

टीम इंडिया ने श्रेयंका पाटिल की जगह अनकैप्ड लेग-स्पिनर प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया है. ये पहला मौका है जब प्रेमा रावत भारतीय टीम में चुनी गई हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने श्रेयंका पाटिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रेमा रावत के नाम को मंजूरी दे दी है. प्रेमा रावत ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) और विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया है. इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 9.62 के शानदार औसत से 8 विकेट चटकाए थे. WPL में वह आरसीबी की टीम के लिए खेलती हैं.

प्रेमा रावत पहले से ही इंडिया-ए दौरे के सिलसिले में इंग्लैंड में मौजूद हैं. ऐसे में आईसीसी की मंजूरी मिलते ही वह तुरंत सीनियर वर्ल्ड कप टीम के साथ जुड़ रही हैं. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, टूर्नामेंट के बीच में किसी भी खिलाड़ी को टीम के स्क्वॉड में शामिल करने से पहले इवेंट टेक्निकल कमेटी की आधिकारिक इजाजत जरूरी होती है. इस कमेटी में वसीम खान (चेयरमैन), गौरव सक्सेना, बेथ बैरेट-वाइल्ड और स्टेसी फ्लेमिंग शामिल हैं.

फील्डिंग के दौरान चोटिल हुईं श्रेयांका पाटिल

श्रेयंका पाटिल को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में अपना पहला ही ओवर डालते समय फील्डिंग के दौरान दाहिने टखने में गंभीर चोट लगी थी. यह दर्दनाक घटना नीदरलैंड्स की पारी के दौरान छठे ओवर की पहली गेंद पर घटी. श्रेयंका गेंद फेंकने के बाद मिड-ऑन की तरफ जा रही गेंद को खुद ही कलेक्ट करने के लिए तेजी से भागी थीं. इसी दौरान मैदान पर उनका पैर अजीब तरीके से लैंड हुआ और वह बुरी तरह फिसल गईं. अचानक संतुलन बिगड़ने से उनका टखना बुरी तरह मुड़ गया, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था. अब बीच टूर्नामेंट में उनका इस तरह बाहर होना कप्तान हरमनप्रीत कौर और टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ा झटका है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/icc-womens-t20-world-cup-2026-prema-rawat-replacement-for-shreyanka-patil-in-team-india-3824554.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad