Ads Area

Virat Kohli: संजीव गोयनका की IPL टीम ने विराट कोहली के टेस्ट करियर पर जारी किया का ये स्पेशल VIDEO

Virat Kohli: संजीव गोयनका की IPL टीम ने विराट कोहली के टेस्ट करियर पर जारी किया का ये स्पेशल VIDEO

LSG Video for Virat Kohli: विराट कोहली के क्रिकेट करियर में 20 जून की तारीख बेहद खास है. इसी तारीख को साल 2011 में उनके टेस्ट क्रिकेट के सफर की शुरुआत हुई थी. किंग्सटन का मैदान था और सामने वेस्टइंडीज की टीम. विराट कोहली ने एमएस धोनी की कप्तानी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. किंग्सटन से शुरू हुए विराट के टेस्ट सफर का अंत जनवरी 2025 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ. इस दौरान विराट कोहली ने क्या कुछ हासिल किया, उनकी उन सारी उपलब्धियों को समेटते हुए संजीव गोयनका की IPL टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके टेस्ट करियर का एक स्पेशल वीडियो जारी किया है.

LSG ने वीडियो में गिनाई विराट की 11 चुनिंदा उपलब्धियां

लखनऊ सुपर जायंट्स ने विराट कोहली के टेस्ट करियर की कहानी कहता जो वीडियो जारी किया है, उसमें ग्राफिक्स का इस्तेमाल ज्यादा है. इसके पीछे की वजह कोहली की टेस्ट उपलब्धियों को गिनाना हो सकता है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने स्पेशल वीडियो में विराट कोहली के टेस्ट करियर की 11 चुनिंदा रिकॉर्डों का जिक्र किया है, जो उनके जमाए दोहरे शतक और कप्तानी से जुड़ी हैं.

विराट कोहली का टेस्ट करियर

विराट कोहली ने पिछले साल ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उन्होंने 12 मई 2025 को आधिकारिक रिटायरमेंट लिया था. टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की एक ख्वाहिश जो पूरी नहीं हो सकी, वो रही 10000 रन बनाने की. अपने पूरे टेस्ट करियर में 123 टेस्ट खेलने के बाद उन्होंने 46.85 की औसत से उन्होंने 9230 रन बनाए. यानी 10000 रन के माइलस्टोन से वो 770 रन दूर रहे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ज्यादा शतक, श्रीलंका के खिलाफ औसत

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा 9 शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए. उन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट रन भी इसी टीम के खिलाफ बनाए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 2232 रन ठोके हैं. विराट कोहली ने 7 देशों के खिलाफ टेस्ट खेले हैं, जिसमें 50 से ऊपर की औसत से रन अपने करियर में उन्होंने साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ बनाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ तो उनका औसत 67.81 का रहा है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/sanjiv-goenka-ipl-team-lsg-share-special-video-on-virat-kohli-test-career-3825872.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad