Ads Area

मोहम्मद आमिर की हुई इस टीम में एंट्री, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला

मोहम्मद आमिर की हुई इस टीम में एंट्री, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला

The Hundred का आगाज 21 जुलाई से होने वाला है और इस लीग में अब मोहम्मद आमिर की भी एंट्री हो गई है. ये खिलाड़ी लोकल खिलाड़ी के तौर पर ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेलेगा. आमिर इससे पहले द हंड्रेड मं लंदन स्पिरिट, ओवल इनविंसिबल्स और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेल चुके हैं. हालांकि अब इन टीमों का नाम बदल गया है. मतलब द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स आमिर की चौथी टीम होगी. शुरुआत में आमिर द हंड्रेड 2026 में नहीं खेलने वाले थे लेकिन डेविड पेन को चोट लग गई और इसके बाद अचानक आमिर की रॉकेट्स में एंट्री हुई. ट्रेंट रॉकेट्स के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, वो भी चोटिल हैं.

विदेशी खिलाड़ी क्यों नहीं रहे आमिर

बता दें आईपीएल की तरह द हंड्रेड में भी प्लेइंग इलेवन में चार ही विदेशी खिलाड़ी उतारे जा सकते हैं लेकिन मोहम्मद आमिर को इस टूर्नामेंट में लोकल खिलाड़ी माना जाएगा. दरअसल इस खिलाड़ी को कुछ महीने पहले ही ब्रिटिश नागरिकता मिली है. आमिर की पत्नी ब्रिटिश नागरिक हैं और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने काफी समय पहले ब्रिटिश पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था. अब वो स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे. आमिर अब आईपीएल 2027 में भी खुद को ब्रिटिश खिलाड़ी के तौर पर रजिस्टर करा सकते हैं. वो ऐसा करेंगे या नहीं अभी कहना मुश्किल है लेकिन उनसे पहले अजहर महमूद ऐसा कर चुके हैं. अजहर महमूद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हैं जो कि बाद में ब्रिटिश नागरिक बन गए और उसके बाद वो किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले.

द हंड्रेड में आमिर का खराब रिकॉर्ड

मोहम्मद आमिर भले ही दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं लेकिन उनके द हंड्रेड में आंकड़े बेहद खराब हैं. इस खिलाड़ी ने अबतक द हंड्रेड में 8 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं. पिछले सीजन वो 2 मैचों में एक ही विकेट ले पाए. हालांकि इस सीजन उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. मोहम्मद आमिर टी20 क्रिकेट में बड़ा नाम हैं. उन्होंने 368 मैचों में 430 विकेट हासिल किए हैं. जिसमें उनका इकॉनमी रेट 7.37 रन प्रति ओवर ही है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/mohammad-amir-the-hundred-trent-rockets-3846983.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad