Ads Area

IND vs ENG: विराट कोहली के 4 रन ही काफी हैं, इंग्लैंड में बना लेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, सब पीछे रह जाएंगे

IND vs ENG: विराट कोहली के 4 रन ही काफी हैं, इंग्लैंड में बना लेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, सब पीछे रह जाएंगे

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में करीब 12 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम कदम रखने जा रही है. गुरुवार 16 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच इस मैदान पर वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा. सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी कप्तान शुभमन गिल की भारतीय टीम के पास लगातार दूसरी जीत के साथ इस पर कब्जा करने का मौका है. वहीं टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका है, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 4 रन की जरूरत है.

बर्मिंघम में वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को जीत तो मिली लेकिन इसमें विराट कोहली के बल्ले से योगदान कुछ खास नहीं रहा. वो सिर्फ 5 रन बना सके और जोफ्रा आर्चर की गेंद पर LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए. ऐसे में कोहली के हाथ से पिछले मैच में ही इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था लेकिन वो फिसल गया.

इंग्लैंड में किसका रिकॉर्ड तोड़ेंगे कोहली?

बर्मिंघम में जो न हो सका, उसके लिए अब कोहली को कार्डिफ में मौका मिलेगा. इस मैदान पर विराट कोहली जब बैटिंग के लिए उतरेंगे, तो सिर्फ 4 रन ही उन्हें इंग्लैंड में नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज बनाने के लिए काफी होंगे. ऐसा करने पर वो पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जो इस देश में सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज रहे हैं.

द्रविड़ ने इंग्लैंड में तीनों फॉर्मेट में कुल 56 पारियों में बल्लेबाजी की और 2645 रन बनाए. उन्होंने 8 शतक लगाए, जबकि उनका औसत 55 का रहा. वहीं कोहली ने अभी तक 74 पारियां खेली हैं और 40 के औसत से 2642 रन बना चुके हैं. हालांकि, विराट ने यहां सिर्फ 3 शतक लगाए हैं. तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 56 पारियों में ही 2626 रन बनाए हैं.

कार्डिफ में कैसा है कोहली का प्रदर्शन?

वैसे सिर्फ यही एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि विराट कोहली कार्डिफ में एक खास शतक पूरा करेंगे. वो SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में अपने 100 वनडे मैच पूरे कर लेंगे. वहीं इंग्लैंड में कोहली का ये 35वां मैच होगा. हालांकि उनकी कोशिश ये होगी कि इस खास मौके पर कार्डिफ का मैदान उनके लिए बेहतर साबित हो क्योंकि 2014 में इसी मैदान पर खेले गए मैच में वो खाता भी नहीं खोल सके थे.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-eng-2nd-odi-virat-kohli-needs-only-4-runs-to-become-highest-indian-runs-scorer-in-england-all-formats-3851637.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad