Ads Area

IND vs ENG: लॉर्ड्स में मैच से पहले रोहित शर्मा और गौतम गंभीर का ये VIDEO क्यों हो गया वायरल?

IND vs ENG: लॉर्ड्स में मैच से पहले रोहित शर्मा और गौतम गंभीर का ये VIDEO क्यों हो गया वायरल?

Rohit Sharma and Gautam Gambhir Video: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा के लिए अच्छी नहीं गुजरी है. सीरीज के पहले और दूसरे मैच में रोहित का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा. दोनों मैच में वो काफी देर क्रीज पर टिके लेकिन खुलकर रन नहीं बटोर सके. इसी बीच लॉर्ड्स में उनके आखिरी मैच की रिपोर्ट से भी हड़कंप मच गया. मगर इस बीच लॉर्ड्स में आखिरी वनडे मैच से पहले रोहित और कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर हिट हो गया.

गंभीर-रोहित के बीच हंसी-मजाक

रविवार 19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होना है. इस मैच से एक दिन पहले शनिवार को भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में काफी देर अभ्यास किया. इसी दौरान लॉर्ड्स स्टेडियम की मशहूर बालकनी में रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक बातें करते नजर आए. खास तौर पर इस गंभीर कुछ मजाक करते हुए दिखे, जिस पर वो और रोहित काफी हंसते हुए नजर आए.

अब गंभीर और रोहित में क्या बातें हुईं, ये तो कहना मुश्किल है. गंभीर के हाव-भाव और इशारों से तो ऐसा लग रहा था कि वो शायद पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के जर्सी निकालकर लहराने की नकल कर रहे थे. मगर ये वीडियो इस वजह से वायरल नहीं हुआ, बल्कि इसकी वजह रोहित-गंभीर से जुड़ा हालिया विवाद है. असल में दूसरे वनडे मैच में रोहित के फेल होने के बाद एक रिपोर्ट आई. इसमें ये दावा किया गया था कि सेलेक्टर्स ने रोहित को बता दिया है कि इंग्लैंड सीरीज के बाद उन्हें आगे नहीं चुना जाएगा.

दोनों के बीच तनाव के दावे

रिपोर्ट में दावा किया गया कि सेलेक्शन कमेटी और हेड कोच गौतम गंभीर ने ये बात रोहित को बताई कि वो वर्ल्ड कप 2027 के लिए उनकी योजना का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में लॉर्ड्स में खेला जाने वाला सीरीज का आखिरी मैच रोहित के वनडे करियर का भी आखिरी मैच होगा. रोहित को ये बात पसंद नहीं आई और वो इससे खुश नहीं थे. इसके बाद से ही ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोहित और गंभीर के बीच संबंध अच्छे नहीं रह गए हैं. यही वजह है कि ताजा वीडियो वायरल है, जिसमें दोनों एक-दूसरे से खुलकर बातें कर रहे हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/rohit-sharma-and-gautam-gambhir-talking-laughing-video-viral-india-vs-england-3rd-odi-lords-3854594.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad