Ads Area

IND vs ENG: शतक रोहित शर्मा और बेन डकेट ने लगाए, फिर प्लेयर ऑफ द मैच इस खिलाड़ी को क्यों मिला?

IND vs ENG: शतक रोहित शर्मा और बेन डकेट ने लगाए, फिर प्लेयर ऑफ द मैच इस खिलाड़ी को क्यों मिला?

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया और इसका अंत भी निराशा के साथ ही हुआ. टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज जीतने में भी नाकाम रही. लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में दोनों टीमों की ओर से काफी रन बने और 2 शतक भी लगे. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट और टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने शतक जमाए. मगर जब प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड की बात आई तो इन दोनों के बजाए इंग्लैंड के जैकब बैथेल को चुना गया.

रविवार 19 जुलाई को खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 387 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 360 रन तक ही पहुंच सकी. इस तरह मेजबान इंग्लैंड 27 रन से जीत दर्ज करते हुए 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली. मगर इस जीत के लिए अवॉर्ड बेन डकेट को नहीं मिला, जिन्होंने लॉर्ड्स में सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 141 रन बनाए. वहीं भारतीय ओपनर रोहित शर्मा को भी इसके लिए नहीं चुना गया, जिन्होंने 138 रन बनाए और यहां शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने.

बैथेल ने खेली दमदार पारी

जब प्लेयर ऑफ द मैच की बात आई तो इसके लिए जैकब बैथेल को चुना गया. अब सवाल है कि ऐसा क्यों हुआ? असल में बैथेल ने बल्ले से एक बेहतरीन पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने के लिए नींव तैयार की. इस सीरीज में टीम के लिए ओपनिंग कर रहे बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने डकेट के साथ मिलकर 192 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की. वो शतक नहीं बना सके और 91 रन पर आउट हुए.

बैथेल को क्यों मिला अवॉर्ड?

अब ये स्कोर तो डकेट और रोहित की पारियों से कम था. मगर बैथेल को ये अवॉर्ड सिर्फ 91 रन बनाने के लिए नहीं मिला. असल में बैथेल की इस पारी का बड़ा रोल था लेकिन उन्होंने इसके अलावा गेंदबाजी में जो काम किया, उसकी बड़ी भूमिका रही. बैथेल ने ही बीच के ओवरों में भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने का मौका नहीं दिया और इस दौरान सबसे बड़ा विकेट लेते हुए रोहित शर्मा को आउट किया. अपने 7 ओवर में बैथेल ने 49 रन दिए और 1 विकेट लिया. यही वजह थी कि शतक बनाने वाले 2 बल्लेबाजों की जगह उन्हें मैच का बेस्ट प्लेयर चुना गया.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-eng-why-jacob-bethell-got-player-of-the-match-in-3rd-odi-lords-not-ben-duckett-or-rohit-sharma-3855462.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad