Ads Area

IND vs ENG: रवि बिश्नोई के दाएं पैर की दिक्कत, नहीं सुधरे तो टीम इंडिया को ऐसे ही हरवाते रहेंगे!

IND vs ENG: रवि बिश्नोई के दाएं पैर की दिक्कत, नहीं सुधरे तो टीम इंडिया को ऐसे ही हरवाते रहेंगे!

Ravi Bishnoi Side No-Ball: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में जहां हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने शानदार जीत दर्ज की, वहीं भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई अपनी खराब और महंगी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में आ गए. बिश्नोई ने अपने 4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 60 रन लुटाए. लेकिन इस शर्मनाक स्पेल से ज्यादा चर्चा उनकी ओर से फेंकी गईं 3 अनोखी ‘नो-बॉल’ की हो रही है, जिन्हें क्रिकेट की भाषा में ‘साइड नो-बॉल’ कहा जाता है.

17वें ओवर में रवि बिश्नोई ने किया काम खराब

दरअसल, जब रवि बिश्नोई इंग्लैंड की पारी का 17वां ओवर फेंकने आए, तब इंग्लैंड को आखिरी 24 गेंदों में जीत के लिए 49 रनों की दरकार थी और मैच भारत के कंट्रोल में लग रहा था. लेकिन इसी ओवर में बिश्नोई ने लगातार दो ब्लंडर कर दिए. ओवर की पहली ही गेंद पर टीवी अंपायर ने रीव्यू में पाया कि गेंदबाजी करते समय रवि बिश्नोई का पिछला पैर साइड की ‘रिटर्न क्रीज’ की सफेद लाइन को पार कर चुका था. अंपायर ने इसे तुरंत नो-बॉल करार दिया. इस पर मिली फ्री-हिट पर जैकब बेथेल ने एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया.

बिश्नोई इस झटके से उबर नहीं पाए और अगली ही गेंद पर उन्होंने फिर वही गलती दोहराई. इस बार भी उनका पिछला पैर रिटर्न क्रीज की लाइन को लांघ गया. अंपायर ने लगातार दूसरी बार इसे साइड नो-बॉल दिया और बेथेल ने इस फ्री-हिट को भी छक्के में तब्दील कर दिया. इन दो लगातार गेंदों ने इंग्लैंड के ऊपर से दबाव पूरी तरह हटा दिया. इसके बाद इंग्लैंड को आखिरी 18 गेंदों में सिर्फ 20 रनों की जरूरत रह गई, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया.

क्या होती है क्रिकेट में ‘साइड नो-बॉल’?

क्रिकेट में ज्यादातर लोग फ्रंट-फुट नो-बॉल के बारे में जानते हैं, जो गेंदबाज का पैर क्रीज की सफेद लाइन से आगे निकल जाने पर दी जाती है. लेकिन रवि बिश्नोई ने जो गलती की, वह बैक-फुट या क्रीज की साइड लाइन से जुड़ी थी, जिसे साइड नो-बॉल कहते हैं. दबाजी करते समय गेंदबाज का पिछला पैर पूरी तरह से पिच के दोनों तरफ खींची गई खड़ी सफेद लाइन के अंदर होना चाहिए. पैर का कोई भी हिस्सा इस लाइन को छूना या इसके बाहर नहीं जाना चाहिए.

ऐसे गलती क्रिकेट में काफी कम देखने को मिलती है. लेकिन रवि बिश्नोई ने एक ही मैच में 3 साइड नो-बॉल डालकर हर किसी को हैरान कर दिया. इससे ये तो साफ है कि रवि बिश्नोई के बॉलिंग एक्शन और रन अप में कोई दिक्कत है. ऐसे में रवि बिश्नोई को जल्द ही इस पर काम करना पड़ेगा, वरना ये गलती उनको और टीम इंडिया को काफी भारी पड़ सकती है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ravi-bishnoi-bowled-side-no-balls-during-2nd-t20i-vs-england-3840966.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad