Ads Area

SL vs IND: भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस? खेल मंत्री फाइनल करेंगे श्रीलंका की टेस्ट टीम

SL vs IND: भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस? खेल मंत्री फाइनल करेंगे श्रीलंका की टेस्ट टीम

SL vs IND Test Series: भारत के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान 1 अगस्त को हो सकता है. RevSportz ने इस बारे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से जुड़े सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है. रिपोर्ट में कहा गया कि श्रीलंका की टीम का ऐलान टेस्ट सीरीज के शुरू होने से 14 दिन पहले किया जाएगा. टीम के ऐलान से पहले दो खिलाड़ियों- पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस- की इंजरी ने श्रीलंका की चिंता को बढ़ा दिया है. उन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों के भारत के खिलाफ खेलने पर फिलहाल सस्पेंस है.

खेल मंत्री फाइनल करेंगे श्रीलंका की टेस्ट टीम

रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अगस्त को सेलेक्टर्स जब श्रीलंका की टेस्ट टीम का ऐलान कर देंगे तो फिर उसे फाइनल मुहर के लिए देश के खेल मंत्री के पास भेजा जाएगा. खेल मंत्री के फाइनल मुहर के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों का कोलंबो में जमावड़ा लगेगा, जहां से वो गॉल के लिए कूच करेंगे, जहां पहला टेस्ट खेला जाएगा.

पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस के खेलने पर सस्पेंस

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम चुनने से पहले श्रीलंका के सामने जो बड़ा सवाल है वो पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस की इंजरी के तौर पर है. निसंका को इस महीने की शुरुआत में कलाई में चोट लग गई थी. उसी चोट के चलते उन्हें लंका प्रीमियर लीग के छठे एडिशन से भी बाहर होना पड़ा.

वहीं कुसल मेंडिस को LPL 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई है. उन्हें ये इंजरी 19 जुलाई को कैंडी रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में लगी. इस इंजरी के चलते मेंडिस को लंका प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के बीच में ही बाहर होना पड़ा है. मेंडिस की इंजरी के बारे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 22 जुलाई को जानकारी दी है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि मेंडिस को नेशनल हाई परफॉर्मेन्स सेंटर में रिहैब के लिए भेजा जाएगा.

भारत-श्रीलंका में 2 टेस्ट की सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है. पहला टेस्ट दोनों टीमों के बीच गॉल में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/sl-vs-ind-pathum-nissanka-kusal-mendis-injured-sri-lanka-set-to-announce-test-squad-for-india-series-on-august-1-3858665.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad