बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट लेकर इतिहास रचा है. उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 15 ओवर में 48 रन देकर 7 विकेट लिए, जो कि उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. (Photo: Getty Images)
शरीफुल इस्लाम ने अपने 14 मैचों के टेस्ट करियर में पहली बार एक इनिंग में 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं. मगर उनके इतिहास बनाने की वजह ये नहीं है. (Photo: Getty Images)
शरीफुल इस्लाम ने इतिहास रचा है क्योंकि वो टेस्ट मैच की एक पारी में 7 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी पेसर हैं. उनसे पहले बांग्लादेश के किसी भी पेसर ने इतने विकेट टेस्ट की एक इनिंग में नहीं लिए. (Photo: Getty Images)
शरीफुल इस्लाम विदेशी जमीन पर खेले टेस्ट में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए हैं. वो पहले बांग्लादेशी बन गए हैं, जिन्होंने विदेश में खेले टेस्ट में 7 विकेट झटके हैं. (Photo: Getty Images)
टेस्ट की एक पारी में बांग्लादेश के लिए बेस्ट बॉलिंग फीगर का रिकॉर्ड तैजुल इस्लाम के नाम है. हालांकि, वो एक स्पिनर हैं, जिन्होंने 2014 में मीरपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में 8 विकेट लिए थे. (Photo: Getty Images)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/aus-vs-ban-shoriful-islam-created-history-by-taking-7-for-48-australia-vs-bangladesh-second-test-3887479.html




