Ads Area

Duleep Trophy: सरफराज खान की जगह 25 साल के खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री, अचानक मिला बड़ा मौका

Duleep Trophy: सरफराज खान की जगह 25 साल के खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री, अचानक मिला बड़ा मौका

Duleep Trophy 2026: चोटिल साई सुदर्शन की जगह युवा बल्लेबाज सरफराज खान को 15 अगस्त से शुरू हो रही श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है. इससे पहले उन्हें दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम में चुना गया था. लेकिन भारतीय टीम में उनके सेलेक्शन के बाद वेस्ट जोन के स्क्वॉड में बदलाव किया गया है. सरफराज खान की जगह 25 साल के एक खिलाड़ी को टीम में जगह मिली है.

सरफराज की जगह जय गोहिल को मिला मौका

वेस्ट जोन और मुंबई के चीफ सेलेक्टर राजेश पवार ने पुष्टि की है कि सरफराज खान की जगह पर सौराष्ट्र के 25 साल के युवा बल्लेबाज जय गोहिल को वेस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है. गोहिल इससे पहले स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल थे. रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले गोहिल, हार्विक देसाई के बाद टीम में जगह बनाने वाले सौराष्ट्र के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

जय गोहिल 2022-23 का रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली सौराष्ट्र टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने अपने डेब्यू सीजन की 9 पारियों में लगभग 37 की औसत से 337 रन बनाए थे. 25 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज जय गोहिल ने अब तक के अपने करियर में काफी दमदार खेल दिखाया है. उन्होंने 12 फर्स्ट क्लास मैचों में 48.00 की बेहतरीन औसत से कुल 860 रन बनाए हैं. रेड-बॉल क्रिकेट में उनके नाम 2 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज हैं. वहीं, उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच इस साल की शुरुआत में चंडीगढ़ के खिलाफ खेला था, जिसमें 98 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी.

ऋतुराज की कप्तानी में खेलेगी वेस्ट जोन

दलीप ट्रॉफी 2026 में वेस्ट जोन की टीम ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में अपना पहला मुकाबला 23 अगस्त को नॉर्थ जोन के खिलाफ खेलेगी. यह मैच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर आयोजित किया जाएगा. शम्स मुलानी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन का अपडेटेड स्क्वॉड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, मुशीर खान, तुषार देशपांडे, तनुश कोटियन, सिद्धार्थ देसाई, अतीत शेठ, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, मुकेश चौधरी, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, उर्विल पटेल और जय गोहिल.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/duleep-trophy-2026-jay-gohil-replaces-sarfaraz-khan-in-west-zone-team-3876964.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad