Ads Area

IND vs SL: शुभमन गिल के पास विराट कोहली जैसा मौका, कोलंबो में 11 साल बाद दोहराई जाएगी वही कहानी?

IND vs SL: शुभमन गिल के पास विराट कोहली जैसा मौका, कोलंबो में 11 साल बाद दोहराई जाएगी वही कहानी?

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में रविवार 23 अगस्त को जब टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल टॉस के लिए उतरेंगे, तो इतिहास दोहराने की ओर वो अपना पहला कदम उठाएंगे. ऐसा इतिहास जो 11 साल पहले लिखा गया था, जिसने भारतीय क्रिकेट को आगे चलकर बदलकर रख दिया. इसी मैदान पर 11 साल पहले वो कमाल देखने को मिला था, जो गिल के आदर्श विराट कोहली ने किया था और अब खुद शुभमन गिल ऐसा कर सकते हैं. ये कमाल है कप्तान के रूप में विदेश में पहली टेस्ट सीरीज जीत.

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत अच्छी जीत से की. टीम इंडिया ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हराया. ये जीत टीम इंडिया के लिए इसलिए अहम थी क्योंकि सिर्फ 2 मैच की इस सीरीज को गंवाने का खतरा टल गया. साथ ही सीरीज जीतने की संभावना बढ़ गई और साथ ही गॉल के मुश्किल मैदान पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर अपना हौसला बढाया और श्रीलंका के मनोबल को नुकसान पहुंचाया.

श्रीलंका में मिली थी पहली सफलता

इसी बढ़े हुए हौसले और जीत के लक्ष्य के साथ शुभमन गिल अपनी टीम के साथ SSC के मैदान पर उतरेंगे. कोलंबो में अगले 5 दिनों के अंदर गिल टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे. अगर वो ऐसा करते हैं तो भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली के कमाल को दोहरा देंगे. ये 11 साल पहले की ही बात है जब 2015 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीती थी. विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशी जमीन पर ये पहली ही सीरीज जीती थी.

गिल के पास इतिहास दोहराने का मौका

कोहली को वो जीत भी SSC ग्राउंड पर ही मिली थी, जहां सीरीज के आखिरी मैच को जीतकर भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. अब शुभमन गिल भी इसी मैदान पर इतिहास को दोहराने के करीब हैं. 2025 में इंग्लैंड दौरे से कप्तानी की शुरुआत करने वाले गिल को अभी तक एक ही टेस्ट सीरीज में पूरी तरह जीत मिली है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ ही घर में आई थी. मगर विदेश में ये उनकी दूसरी सीरीज है और यहां उनके पास भारत से बाहर पहली सीरीज जीतने का मौका है. गिल की कप्तानी में वनडे और टेस्ट मिलाकर विदेश में पहली ही सीरीज जीत होगी.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-sl-shubman-gill-chance-to-win-1st-test-series-overseas-in-sri-lanka-like-virat-kohli-3887404.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad