Ads Area

IND vs SL: श्रीलंका का फील्डिंग कोच, जिसने भारत में कमाए पैसों से खोली दुकान, खेल चुका 163 मैच

IND vs SL: श्रीलंका का फील्डिंग कोच, जिसने भारत में कमाए पैसों से खोली दुकान, खेल चुका 163 मैच

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है. इस सीरीज में 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. दोनों टीम की बैटिंग और बॉलिंग पर तो नजर रहेगी ही लेकिन फील्डिंग भी असली भूमिका निभाएगी. टीम इंडिया की फील्डिंग हाल के वक्त में काफी खराब रही है लेकिन श्रीलंका इस मामले में कुछ बेहतर रही है. इसमें टीम के उस फील्डिंग कोच का भी अहम योगदान है, जो खुद अपने वक्त में एक बेहतरीन फील्डर था. नाम है उपुल चंदना, जो श्रीलंकाई टीम में स्पिन-ऑलराउंडर के रूप में खेलते थे.

मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गज स्पिनर और सनथ जयसूर्या जैसे विस्फोटक बैटिंग-ऑलराउंडर के दौर में उपुल चंदना श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे. हालांकि न तो वो मुरली जैसे घातक स्पिनर थे और न ही जयसूर्या जैसे तूफानी बल्लेबाज. यही कारण था कि वो श्रीलंकाई टीम में लंबे समय तक नियमित रूप से प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहे. मगर जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने कुछ न कुछ कमाल जरूर किया.

अपनी फील्डिंग के लिए मशहूर थे चंदना

दुबली-पतली काया वाले चंदना एक लेग स्पिनर थे और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर एक टेस्ट मैच में 10 विकेट भी लिए थे. मगर इससे ज्यादा उन्हें याद किया जाता है फील्डिंग के एक ऐसे बेहतरीन उदाहरण के लिए, जिसने टीम को सफलता तो दिलाई लेकिन एक इतिहास रचने से रोक दिया. 1998 के ओवल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर आए चंदना ने एक सटीक थ्रो पर एलेक स्टीवर्ट को रन आउट कर दिया. मगर इसका असर ये हुआ कि मुरलीधरन पारी में पूरे 10 विकेट नहीं ले पाए. सिर्फ यही एक विकेट था जो मुरली के हाथ से फिसल गया था.

भारत में कमाई, श्रीलंका में दुकान

श्रीलंका के लिए 147 वनडे और 16 टेस्ट मैच खेलने वाले चंदना ने कुल 188 विकेट हासिल किए, जबकि 2200 से ज्यादा रन भी बनाए. इसके अलावा बेहतरीन फील्डिंग से 86 कैच भी लपके. 2007 में रिटायरमेंट के बाद चंदना ने भी कई अन्य क्रिकेटर्स की तरह इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) में हिस्सा लिया था, जहां वो कोलकाता टाइगर्स का हिस्सा थे.

मगर इस लीग को BCCI ने बैन कर दिया था और इसलिए चंदना भी एक साल के लिए बैन हो गए थे. फिर भी इस लीग में खेलकर उन्हें तब करीब 60 हजार डॉलर मिले थे. इसी रकम की मदद से आगे चलकर चंदना ने श्रीलंका में एक स्पोर्ट्स शॉप खोली. उन्होंने ऐसा इस फैसले के बारे में बताते हुए कहा था कि ये हमेशा से उनका सपना था और इसे उन्होंने पूरा किया.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-sl-test-who-is-upul-chandana-sri-lanka-fielding-coach-former-allrounder-opened-shop-3873456.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad