
कहते हैं धमाका हो तो ऐसा कि उसकी गूंज जब कानों में पड़े तो लोग मुड़कर देखने को तैयार हो जाएं. कुछ ऐसा ही धमाका Sher-E-Punjab T20 League 2026 के ओपनिंग मैच में भी हुआ, जिसमें 39 छक्कों के साथ 520 रन बरसे. 28 साल के एक बल्लेबाज ने शतक तो लगाया ही, मगर अपने T20 करियर की सबसे बड़ी पारी भी खेल गया. और, जब ऐसा हुआ तो T20 के इतिहास का 5वां सबसे बड़ा रन चेज भी देखने को मिला.
आगाज इतना धमाकेदार तो अंजाम क्या होगा?
Sher-E-Punjab T20 League 2026 के ओपनिंग मैच में अमृतसर सूरमा का मुकाबला मोहाली किंग्स से था. इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल मिलाकर 39 छक्के के साथ 520 रन स्कोरबोर्ड पर लगे. 21 छक्के अमृतसर सूरमा ने लगाए तो 18 छक्के मोहाली किंग्स की ओर से लगे. मगर अमृतसर सूरमा से 3 छक्के कम मारकर भी मोहाली किंग्स ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.
अनमोलप्रीत के तेवर में जीत का फ्लेवर
मोहाली किंग्स को मुकाबला जीतने के लिए 259 रन का बड़ा टारगेट मिला था. शुरुआत अच्छी नहीं हुई क्योंकि सिर्फ 7 रन पर पहला विकेट गिर गया और फिर 69 रन पर टीम को दो और झटके लग गए. मगर फर्स्ट डाउन बल्लेबाजी के लिए उतरे अनमोलप्रीत सिंह के इरादे साफ थे. उनके तेवर में जीत का फ्लेवर दिख रहा था, जिसका स्वाद आखिर में मोहाली किंग्स ने चखा भी.
12 छक्के, 39 गेंदों में शतक… करियर की सबसे बड़ी पारी
अनमोलप्रीत सिंह ने 259 रन के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए अमृतसर सूरमा के खिलाफ जोरदार शतक लगाया. उन्होंने 51 गेंदों पर 260.78 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के और 10 चौके शामिल रहे. इस दौरान अनमोलप्रीत सिंह ने अपना शतक सिर्फ 39 गेंदों पर अपनी टीम की इनिंग के 13वें ओवर में पूरा किया था. 28 साल के अनमोलप्रीत सिंह के T20 करियर की ये सबसे बड़ी पारी रही. इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर T20 में 113 रन का था.
A century of pure class from Anmolpreet Singh
hes putting on a show and making the family proudCould we see Anmolpreet & Prabhsimran Singh together in Punjab Kings colours someday?
#AnmolpreetSingh #Prabhsimran #PunjabKings #PBKS #Punjabi #Punjab #SherEPunjab pic.twitter.com/2kkwg8sHYQ
— Harinder Singh Brar (@harry7081) August 30, 2026
T20 में 5वां सबसे बड़ा रन चेज, मोहाली किंग्स जीता
अनमोलप्रीत सिंह के शतकीय प्रहार के दम पर मोहाली किंग्स ने 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 262 रन बना दिए. यानी जीत के लक्ष्य से 3 रन ज्यादा. मोहाली किंग्स ने T20 इतिहास का 5वां सबसे बड़ा रन चेज करते हुए 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/anmolpreet-singh-century-help-mohali-kings-to-beat-abhishek-sharma-amritsar-soormas-in-sher-e-punjab-t20-league-2026-3894130.html





