Ads Area

एक ही T20 मैच में 2 शतक! शिमरोन हेटमायर ने CPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले क्रिकेटर

एक ही T20 मैच में 2 शतक! शिमरोन हेटमायर ने CPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले क्रिकेटर

Caribbean Premier League में शतक लगाते तो आपने कई बल्लेबाजों को देखा होगा. वेस्टइंडीज की इस T20 लीग में अब तक कुल 36 शतक लग चुके हैं. लेकिन, क्या आपने कभी किसी को वहां एक की मैच में 2 शतक लगाते देखा है? CPL में ये कारनामा कर दिखाया है शिमरोन हेटमायर ने. इस इतिहास को बनाने वाले हेटमायर पहले क्रिकेटर हैं. अब बड़ा सवाल ये है कि उन्होंने ऐसा किया कैसे?

एक ही T20 मैच में 2 शतक! बने पहले खिलाड़ी

29 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज हेटमायर ने CPL 2026 के 22वें मैच में अपने कारनामे को अंजाम दिया, जो कि गुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच था. इस मुकाबले में उन्होंने एक शतक तो अपने 100 CPL मैच के तौर पर लगाया. वहीं दूसरे शतक की स्क्रिप्ट अपने बल्ले से लिखी. गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर अपने 100वें CPL मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.

सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की

शिमरोन हेटमायर ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ 43 गेंदों पर 111 रन की नाबाद पारी खेली. 258.13 की स्ट्राइक रेट से खेली इस तूफानी पारी में 9 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. हेटमायर ने इस दौरान अपने शतक की दहलीज 40 गेंदों में लांघी और CPL में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी की. हेटमायर से पहले 2025 में टिम साइफर्ट और 2018 में आंद्रे रसेल ने भी 40-40 गेंदों में CPL में शतक लगाया था. हेटमायर के CPL करियर का ये दूसरा शतक रहा और ऐसा करने वाले वो 8वें बल्लेबाज बने.

आखिरी 5 ओवर में हेटमायर-शेफर्ड ने कूटे 94 रन

शिमरोन हेटमायर के मचाए तूफान के अलावा एक धमाका गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए 7वें नंबर पर उतरे रोमारियो शेफर्ड ने भी किया. उन्होंने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ 385.71 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 7 गेंदों में ही 27 रन जड़े. हेटमायर और शेफर्ड ने मिलकर आखिरी 5 ओवर में 94 रन कूटे, जिसने गुयाना अमेजन वॉरियर्स के स्कोर बोर्ड को 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन तक पहुंचा दिया.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/shimron-hetmyer-become-first-cricketer-to-hit-century-on-his-100th-cpl-match-equal-record-of-fastest-hundreds-3895106.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad