28 अगस्त से UAE में शुरू हो रहे विमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया खिताब की दावेदार के रूप में उतरेगी. जहां सबकी नजरें भारत-पाकिस्तान मैच पर हैं तो वहीं एक ऐसी गेंदबाज से टक्कर का भी इंतजार है, जिसके नाम एक हैरतअंगेज रिकॉर्ड है. (Photo: PTI)
ये गेंदबाज हैं थिपाचा पुथावॉन्ग, जो एशिया कप में थाईलैंड की ओर से मैदान में कदम रखेंगी. बाएं हाथ की इस स्पिनर के नाम महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड है. (Photo: Getty Images)
सिर्फ 22 साल की छोटी सी उम्र में ही थिपाचा पुथावॉन्ग महिला टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं. उन्होंने अभी तक सिर्फ 107 मैच में रिकॉर्ड 168 विकेट हासिल किए हैं. (Photo: Getty Images)
केवल 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली थिपाचा ने अभी तक भारत के खिलाफ 2 मैच खेले हैं और 1 विकेट झटका है. 30 अगस्त को होने वाले मुकाबले में वो तीसरी बार भारत के खिलाफ उतरेंगी. (Photo: Getty Images)
मगर ये मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि इसमें भारत की दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी मैदान पर उतरेंगी, जिन्होंने कुछ दिन पहले थिपाचा का रिकॉर्ड तोड़ा था. फिलहाल दीप्ति और थिपाचा के 168 विकेट हैं. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/women-asia-cup-2026-thipatcha-putthawong-thailand-vs-deepti-sharma-india-most-t20-wicket-race-3890993.html




