Ads Area

13 साल के बल्लेबाज का दम, 20 छक्के के साथ ठोके 279 रन, पिता के रिटायर होने से पहले साथ में खेलना चाहता है मैच

13 साल के बल्लेबाज का दम, 20 छक्के के साथ ठोके 279 रन, पिता के रिटायर होने से पहले साथ में खेलना चाहता है मैच

जैसा बाप, वैसा बेटा. वो तो आपने सुना ही होगा. उसकी ही मिसाल हैं 13 साल के ईसा बट्ट. अपने पिता की ही तरह ईसा बट्ट ने भी क्रिकेट के मैदान पर झंडे गाड़ने शुरू कर दिए हैं. अब आप सोच रहे होंगे ईसा बट्ट हैं कौन और किनके बेटे हैं? ये जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा के बेटे हैं और फिलहाल 20 छक्कों के साथ खेली 279 रन वाली अपनी बेमिसाल पारी को लेकर चर्चा में हैं.

20 छक्के, 30 चौके, 279 रन

13 साल के ईसा बट्ट ने अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में धमाका किया है. मैच के दौरान ईसा बट ने हेलेनिक एके़डमी की तरफ से खेलते हुए CBC के खिलाफ सिर्फ 146 गेंदों में 279 रनों की शानदार पारी खेली. 191.10 की स्ट्राइक रेट से खेली उनकी पारी में 20 छक्के तो बरसे ही उसके अलावा 30 चौके भी शामिल रहे.

पिता की तरह अपनी टीम के कप्तान हैं ईसा बट्ट

इंटरनेशनल क्रिकेट में जैसे सिकंदर रजा जिम्बाब्वे की टीम की कप्तानी करते हैं ठीक वैसे ही ईसा बट्ट भी अपनी टीम हेलेनिक एके़डमी के कप्तान हैं. कप्तानी के अलावा ईसा विकेटकीपर भी हैं. मतलब अपने ऑलराउंडर पिता के जैसे वो भी मल्टीस्किल्स प्लेयर हैं.

विराट, एबी आदर्श… पिता के साथ एक मैच खेलने की तमन्ना

ईसा बट्ट पिता सिकंदर रजा को अपना आदर्श मानते हैं. वहीं विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और बाबर आजम जैसे क्रिकेटर उनके पसंदीदा हैं. एक इंटरव्यू के दौरान ईसा बट्ट ने अपनी तमन्ना जाहिर करते हुए कहा था कि वो अपने पिता के साथ एक मैच खेलना चाहते हैं,

ईसा बट्ट के मुताबिक उनके पिता की उम्र बढ़ रही है. वो रिटायरमेंट के पड़ाव के करीब पहुंच रहे हैं. वो उम्मीद करेंगे जब तक वो 18 साल के हों तब तक उनके पिता कम से कम एक फॉर्मेट में खेलते रहें. ईसा बट्ट ने कहा कि वो अपने पिता के साथ एक मैच खेलना चाहते हैं. उसके बाद वो रिटायर हो सकते हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/zimbabwe-sikandar-raza-13-year-old-son-eesa-butt-scored-a-279-runs-with-30-fours-and-20-sixes-in-u14-match-3918043.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad