इंग्लैंड के 24 साल के क्रिकेटर रॉबिन दास को बलात्कार के दो मामलों में आरोपी बताया गया है. बलात्कार के आरोपों में फंसने के बाद इंग्लैंड के एसेक्स काउंटी से खेलने वाले क्रिकेटर पर अब उम्र कैद का खतरा मंडराने लगा है. इस मामले में 9 अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में उनकी पेशी है. (Photo: Getty)
रॉबिन दास को पिछले साल बलात्कार के आरोप में गिरफ्ताार किया गया था. उसके बाद 23 जुलाई 2026 को भी उन पर आरोप लगाया गया है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ये आरोप 27 अगस्त 2025 को उनकी गिरफ्तारी के बाद लगाए गए हैं. गिरफ्तारी 30 मार्च 2024 को ब्रिक्स्टन में एक महिला के साथ बलात्कार की शिकायत के बाद हुई थी. महिला को विशेष अधिकारियों की मदद से सहायता दी जा रही है. (Photo: Getty)
बलात्कार के मामले में ज्यादा से ज्यादा सजा उम्र कैद की हो सकती है. ऐसे में अगर रॉबिन दास पर लगे आरोप साबित होते हैं तो ना सिर्फ उनका करियर बल्कि पूरा जीवन भी बर्बाद हो सकता है. (Photo: Getty)
रॉबिन दास ने 2020 में एसेक्स के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने काउंटी के लिए 62 मैच खेले हैं. इसके अलावा 2022 में लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में वे इंग्लैंड की टीम के लिए सब-फील्डर के रूप में भी मैदान पर आए थे, हालांकि उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल कैप नहीं पहना है. (Photo: Getty)
रॉबिन दास को पिछले साल ही नवंबर में एसेक्स ने नया कॉन्ट्रेक्ट दिया था. एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने कहा कि वो पुष्टि करता है कि रॉबिन हाल ही में अदालत में पेश हुए हैं. ये घटना क्लब की गतिविधियों से बाहर हुई थी. इस मामले में क्लब सभी उचित कानूनी प्रक्रियाओं और मार्गदर्शन का पालन करेगा. (Photo: Getty)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/england-cricketer-robin-das-charged-with-two-counts-of-rape-may-carries-a-maximum-sentence-of-life-imprisonment-3915290.html




