इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तानी गेंदबाज रजाउल्लाह ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी. नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इस डेब्यूटेंट खिलाड़ी ने सिर्फ 43 गेंदों में अर्धशतक पूरा करके पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया. (PHOTO CREDIT- GETTY)
रजाउल्लाह अब टेस्ट डेब्यू पर पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों तरफ बाउंड्रीज बरसाते अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 3 चौके और 5 छक्के जड़े. (PHOTO CREDIT- GETTY)
रजाउल्लाह ने अपनी इस विस्फोटक पारी के साथ ही ऑलराउंडर फहीम अशरफ के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड फहीम अशरफ के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2018 में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ 52 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था. (PHOTO CREDIT- GETTY)
दूसरी पारी में कप्तान शान मसूद और बाबर आजम के पवेलियन लौटने के बाद पाकिस्तानी पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई थी. जब रजाउल्लाह क्रीज पर आए, तब पाकिस्तान की टीम 318 रन पर अपने 8 विकेट गंवा चुकी थी और टीम पर जल्द सिमटने का खतरा मंडरा रहा था. ऐसे नाजुक मोड़ पर रजाउल्लाह ने कमाल की बल्लेबाजी की. (PHOTO CREDIT- GETTY)
रजाउल्लाह ने इस दौरान मोहम्मद अब्बास के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम 100 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही. (PHOTO CREDIT- GETTY)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/eng-vs-pak-3rd-test-razaullah-smashed-fastest-fifty-on-test-debut-for-pakistan-3904694.html




