Ads Area

‘अपराधी हैं या नहीं’… इमरान खान पर वसीम अकरम ने तो़ड़ी चुप्पी, कहा- इस मामले में कोई समझौता नहीं

‘अपराधी हैं या नहीं’… इमरान खान पर वसीम अकरम ने तो़ड़ी चुप्पी, कहा- इस मामले में कोई समझौता नहीं

इमरान खान को लेकर वसीम अकरम ने भी अब अपनी चुप्पी तोड़ी है. अकरम ने भी इमरान खान की सेहत को लेकर सवाल उठाया है और कहा कि उससे कोई समझौता नहीं होना चाहिए. उन्होंने उनके बेहतर इलाज की मांग की. इमरान खान 2022 से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. अकरम ने कहा कि कानूनी कार्रवाई अपनी जगह है. उसमें वक्त लगता है. लेकिन इसे लेकर हेल्थ से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए.

इमरान खान की सेहत से कोई समझौता नहीं- वसीम अकरम

वसीम अकरम ने इमरान खान को अपने मेंटॉर, दोस्त, कप्तान बताया. उन्होंने कहा कि मेरी 3 साल से उनसे बात नहीं हुई. राजनीति में जो कुछ भी उनके साथ हुआ वो बड़े दुर्भाग्य की बात है. देश का अपना कानून है. लेकिन जहां तक उनकी सेहत का सवाल है, उससे कोई समझौता नहीं होना चाहिए.

‘अपराधी हैं या नहीं’, ये कानून का काम… मगर सेहत अहम

अकरम ने आगे कहा कि वो अपराधी हैं या नहीं पर एक बात दिल से कह रहे हैं कि उन्हें उनकी बड़ी चिंता हो रही है. हमें उनकी सेहत की सुरक्षा की चिंता है. हम नहीं जानते क्या हो रहा है. पाकिस्तान सरकार कहती है कि वो ठीक हैं. लेकिन मुझे चिंता है. उन्होंने ये भी कहा कि वो उन्हें काफी मिस कर रहे हैं. वसीम अकरम ने कहा कि इमरान खान की सेहत को लेकर इंग्लैंड और दूसरी जगहों पर आंदोलन हो रहें हैं. लेकिन मुझे नहीं पता, पाकिस्तान में भी ऐसा कुछ हो रहा है.

इमरान खान की सेहत को लेकर क्रिकेटर्स बने आवाज

वसीम अकरम से पहले जावेद मियांदाद भी इमरान खान को लेकर इमोशनल हो गए थे. उन्होंने इमरान खान की रिहाई की मांग की थी. मोइन खान और रमीज राजा भी इमरान खान की सेहत को लेकर अपनी चिंता जता चुके हैं. 22 इंटरनेशनल क्रिकेटरों ने इसे लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र भी लिखा था. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस चिंता जाहिर कर चुके हैं. वहीं ब्रायन लारा ने उन्हें अपने गेम का लेजेंड भी बताया है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/wasim-akram-break-silence-on-imran-khan-convicted-or-not-but-no-compromise-with-health-3902194.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad