Ads Area

लोग आपसे नफरत करेंगे…वीरेंद्र सहवाग ने बेटे आर्यवीर को ऐसा क्यों कहा?

लोग आपसे नफरत करेंगे…वीरेंद्र सहवाग ने बेटे आर्यवीर को ऐसा क्यों कहा?

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में इंडिया अंडर 19 टीम के लिए वनडे सीरीज खेली.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने कुल 109 रन बनाए. उनके इस प्रदर्शन के बाद अब वीरेंद्र सहवाग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सहवाग ने बताया कि इस सीरीज से पहले उन्होंने आर्यवीर को एक खास सलाह दी थी. उन्होंने आर्यवीर को कहा था कि खुलकर खेलो और बड़े रन बनाने की चिंता मत करो. साथ ही उन्होंने कहा कि लोग प्यार भी करेंगे और नफरत भी और लोगों की बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है.

सहवाग ने क्यों कहा-लोग आपसे नफरत करेंगे

वीरेंद्र सहवाग ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे आर्यवीर सहवाग पर बहुत गर्व है. मैंने उसे सलाह दी कि दबाव तो होता ही है, लेकिन मैदान पर खुलकर खेलो. बड़े रन बनाने की चिंता मत करो. अगर तुम खुलकर खेलोगे तो बड़े रन अपने आप बन जाएंगे. लेकिन अगर तुम बड़े रनों के बारे में सोचते रहोगे तो मुझे नहीं लगता कि बड़े रन बनेंगे.’ सहवाग ने कहा, ‘मैं आर्यवीर से कह रहा था कि लोग आपसे प्यार करेंगे, लोग आपकी आलोचना करेंगे, लोग आपसे नफरत करेंगे, लेकिन आपको लोगों की बातों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए. आप जो भी कर रहे हैं, उससे खुश रहना चाहिए.’

सहवाग ने अपने बेटे से कहा कि लोग आपसे क्या चाहते हैं उसकी बजाए अपने विकास को प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा, ‘अगर आप रन बना रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आपने अच्छा प्रदर्शन किया. अगर आप रन नहीं बना रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आपने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. इसलिए आपको लोगों की बातों की चिंता करने के बजाय अपनी प्रक्रिया और अपने अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए. उन्हें जो कहना है कहने दीजिए, आप अपने खेल पर ध्यान दीजिए .’

सहवाग हैं बेटे के खेल से खुश

सहवाग इस बात से काफी खुश हुए कि आर्यवीर ने उनकी सलाह को गंभीरता से लिया और इंडिया अंडर 19 टीम को तीनों मैचों में अच्छी शुरुआत दी. आर्यवीर सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ 3 मैचों में 109 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा रहा, हालांकि वो सीरीज में अर्धशतक नहीं लगा पाए. तीसरे मैच में वो 47 रन बनाकर आउट हो गए.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/aaryavir-sehwag-batting-virender-sehwag-reaction-3916481.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad