Ads Area

CPL 2026: शिमरोन हेटमायर का बवंडर! 45 गेंदों में ठोका तूफानी शतक, सीजन में दूसरी बार किया ऐसा

CPL 2026: शिमरोन हेटमायर का बवंडर! 45 गेंदों में ठोका तूफानी शतक, सीजन में दूसरी बार किया ऐसा

CPL 2026, Shimron Hetmyer Hundred: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में ब्रिजटाउन के मैदान पर शिमरोन हेटमायर का बल्ला जमकर गरजा. जमैका किंग्समेन के खिलाफ करो या मरो के इस नॉकआउट मैच में हेटमायर ने सिर्फ 45 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की धुआंधार शतकीय पारी खेलकर गयाना अमेजन वॉरियर्स को 206 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया. यह सीपीएल 2026 में हेटमायर का दूसरा और उनके ओवरऑल सीपीएल करियर का तीसरा शतक है. हेटमायर ने पारी की आखिरी गेंद पर शानदार चौका जड़कर अपना सैकड़ा पूरा किया और फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया.

20 रन पर गिरे 2 विकेट, फिर हेटमायर का तूफान

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाना अमेजन वॉरियर्स की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने 4.2 ओवरों में सिर्फ 20 रन पर अपने 2 अहम विकेट गंवा दिए थे. ऐसे नाजुक मोड़ पर क्रीज पर उतरे हेटमायर ने जवाबी हमला शुरू किया और जमैका के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी. उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. फिर पारी के अंत तक नाबाद रहते हुए उन्होंने 45 गेंदों पर 102 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे.

पारी की आखिरी दो गेंदों का ड्रामा और

20वें ओवर की आखिरी दो गेंदों तक हेटमायर अपने शतक के मुहाने पर खड़े थे. उन्हें अपना शतक पूरा करने के लिए आखिरी 2 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत थी. तभी हेटमायर ने एक छक्का और फिर चौका जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया. हेटमायर की यह पारी सीपीएल के नॉकआउट मैचों में खेली गई अब तक की सबसे बेहतरीन पारियों में शुमार हो गई है.

View this post on Instagram

A post shared by CPL T20 (@cplt20)

CPL नॉकआउट मैच में सबसे बड़ी पारी

  • 112 रन: माज सदाकत (बनाम बारबाडोस ट्राइडेंट्स, 2026)
  • 109 रन: शमार ब्रूक्स (बनाम गयाना अमेजन वॉरियर्स, 2022)
  • 102 रन: शिमरोन हेटमायर (बनाम जमैका किंग्समेन, 2026)


source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/cpl-2026-qualifier-2-shimron-hetmyer-scored-hundred-guyana-amazon-warriors-vs-jamaica-kingsmen-3910766.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad