41 साल के मोहम्मद नबी की उम्र पर मत जाइएगा. वो अपनी उम्र से कहीं ज्यादा जवान तब नजर आते हैं, जब T20 के घमासान में अपने नाम का डंका पीटकर टीम को जीत दिलाते हैं . ठीक वैसे ही जैसे CPL 2026 के 28वें मुकाबले में किया. उन्होंने सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ गयाना अमेजन वॉरियर्स की धमाकेदार जीत की स्क्रिप्ट लिखी. (Photo: CPL T20/Getty/PTI)
मोहम्मद नबी ने सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया. उन्होंने पहले अपनी गेंदबाजी के जोर पर टीम को सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने से रोका. फिर अपनी बल्लेबाजी से गयाना अमेजन वॉरियर्स को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे. (Photo: CPL T20/Getty/PTI)
मोहम्मद नबी ने सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ 4 ओवर की गेंदबाजी की और 17 रन देकर 4 विकेट लिए, जो कि CPL 2026 में अब तक का उनका बेहतरीन प्रदर्शन है. CPL में 6 साल बाद नबी ने 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. उन्होंने इससे पहले CPL 2020 में 11 रन पर 5 विकेट चटकाए थे, जो कि उनका ओवरऑल बेस्ट प्रदर्शन है. (Photo: CPL T20/Getty/PTI)
नबी की बेजोड़ गेंदबाजी के दम पर गयान अमेजन वॉरियर्स ने सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 128 रन से ज्यादा नहीं बनाने दिए. इसके बाद 129 रन के लक्ष्य का पीछा करने जब वो उतरी तो उसके लिए नबी के बल्ले का जोर भी दिखा. मोहम्मद नबी ने 21 गेंदों में 25 रन बनाए और आखिर तक नाबाद रहे. (Photo: CPL T20/Getty/PTI)
मोहम्मद नबी के इस ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर गयाना अमेजन वॉरियर्स ने सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मुकाबला ना सिर्फ 7 विकेट से जीता बल्कि उस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 टीम भी बन गई. (Photo: CPL T20/Getty/PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/mohammad-nabi-star-in-guyana-amazon-warriors-in-cpl-2026-3900316.html




