Ads Area

IND vs WI: शुभमन गिल की चोट से बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?

IND vs WI: शुभमन गिल की चोट से बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?

भारतीय क्रिकेट टीम जब रविवार 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के मैदान पर उतरेगी, तो प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव नजर आ सकता है. इस बदलाव की वजह हो सकते हैं कप्तान शुभमन गिल. भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरू हो रही वनडे सीरीज के पहले मैच में कप्तान गिल के खेलने पर संदेह बना हुआ है. मैच से करीब 40 घंटे पहले शुभमन गिल को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई, जिसने भारतीय टीम को नई टेंशन दे दी है. क्या गिल इस मैच के लिए फिट हो पाएंगे? अगर नहीं तो उनकी जगह कौन आएगा?

गिल की कोहनी में लगी चोट

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहे इस मुकाबले से पहले शुक्रवार 25 सितंबर को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान शुभमन गिल के साथ एक हादसा हो गया. नेट्स में जब गिल बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी शुभमन गिल की एक गेंद उनकी कोहनी में लग गई. गेंद के लगते ही गिल चीख पड़े और उनका दर्द बढ़ता गया. तुरंत सिराज उनके पास पहुंचे और गिल का हाल जाना, जबकि मेडिकल टीम ने काफी देर तक भारतीय कप्तान की जांच की और फिर गिल बर्फ का पैकेट लगाकर बैठ गए.

इस चोट के बाद शुभमन गिल दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे और इसने चिंता बढ़ा दी है. क्या गिल इस मैच के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं? इसका पता रविवार को ही चलेगा. फिर भी अगर गिल अगर इस मुकाबले के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह कौन खेलेगा? इसका जवाब ज्यादा मुश्किल नहीं है क्योंकि टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल को बतौर बैकअप ओपनर रखा है और ऐसे में वो ही प्लेइंग-11 गिल की जगह लेंगे.

प्लेइंग-11 में बाकी किसे मौका?

जायसवाल के लिए ये एक अच्छा मौका होगा कि वो फिर एक दमदार पारी खेलकर सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट पर दबाव बनाए रखें. वहीं चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर की जगह कौन लेगा? ओपनिंग से बड़ा सवाल ये है. टीम के पास ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल और एक अन्य विकल्प के रूप में नमन धीर हैं, जिनका सेलेक्शन सबसे ज्यादा हैरान करने वाला रहा है. मगर रोल को देखते हुए और पिछले मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए बात करें तो इसमें गायकवाड़ को ही मौका मिलना तय है.

गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह की गैरहाजिरी में मोहम्मद सिराज मुख्य पेसर की भूमिका में होंगे. उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा का उतरना भी तय है. मगर क्या टीम इंडिया तीसरे पेसर के रूप में गुरनूर बराड़ को चुनेगी या फिर आकिब नबी को मौका देगी? बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्कल ने गुरुवार को जो कहा था उससे तो ये साफ है कि बराड़ को ही प्राथमिकता दी जाएगी. जहां तक स्पिन की बात है तो रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ही ये भूमिका निभाएंगे.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/india-vs-west-shubman-gill-injury-concern-indian-team-probable-playing-11-1st-odi-match-3917520.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad