आईसीसी की ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल नंबर 1 पर बने हुए हैं लेकिन उन्हें विराट कोहली कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं. विराट कोहली न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरेल मिचेल को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. (फोटो-पीटीआई)
गिल और विराट के बीच अब महज 20 रेटिंग प्वाइंट्स का फर्क है. गिल के 816 प्वाइंट हैं. वहीं विराट कोहली 796 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं. (फोटो-पीटीआई)
अब विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बचे हुए दो मैचों में अगर शतक और अर्धशतक लगा दिए और शुभमन एक भी मैच में फेल हुए तो विराट फिर नंबर 1 बन सकते हैं. क्रिकेट के किंग और प्रिंस की ये जंग सच में कमाल नजर आ रही है. (फोटो-पीटीआई)
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल ने 110 रनों की पारी खेली थी वहीं विराट कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई थी. (फोटो-पीटीआई)
बता दें साल 2026 में दोनों ही बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोल रहा है. शुभमन गिल ने 9 वनडे पारियों में 671 रन बनाए हैं, वहीं विराट कोहली ने 7 वनडे पारियों में 523 रन ठोक दिए हैं.(फोटो-पीटीआई)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/virat-kohli-shubman-gill-icc-rankings-odi-3921233.html




