Ads Area

Women’s Asia Cup 2026: टीम इंडिया ने अकेले जितने छक्के जड़े, 7 टीमें मिलकर भी नहीं कर सकीं बराबरी

Women’s Asia Cup 2026: टीम इंडिया ने अकेले जितने छक्के जड़े, 7 टीमें मिलकर भी नहीं कर सकीं बराबरी

महिला एशिया कप में एक बार फिर भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है. इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ने 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने विमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है. भारत की इस सफलता का प्रमाण सिर्फ लगातार मिल रही जीत ही नहीं है, बल्कि ऐसे आंकड़े भी हैं जो इस जीत की बड़ी वजह हैं. इसमें सबसे अहम है छक्के लगाना. भारतीय बल्लेबाजों ने अभी तक कुल 25 छक्के जड़े हैं, जो टूर्नामेंट की बाकी टीमों से बहुत ज्यादा हैं.

UAE में चल रहे इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह रंग में भी नहीं दिखी है. कोई मैच ऐसा नहीं रहा, जिसमें सभी भारतीय बल्लेबाजों ने विरोधी गेंदबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया हो. मगर हर मैच में कम से कम 2 बल्लेबाजों ने इतने रन जरूर बनाए हैं, जो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी थे. भारतीय टीम ने हर मैच में 150 रन से ज्यादा का स्कोर किया है, जिसमें ऐसी पारियों का योगदान रहा है और ऐसे में छक्के लगना स्वाभाविक है.

भारत ने अभी तक ग्रुप स्टेज और सेमीफाइनल को मिलाकर कुल 4 मैच खेले हैं. आंकड़े बताते हैं कि भारतीय बल्लेबाजों ने इन 4 मैच में कुल 25 छक्के लगाए हैं. इसमें भी सबसे ज्यादा 9 छक्के ओपनर शेफाली वर्मा और 7 छक्के उनकी साझीदार स्मृति मंधाना ने लगाए हैं. वहीं इसके उलट टूर्नामेंट की बाकी 7 टीमें मिलकर भी 25 छक्के नहीं लगा सकी हैं. इन 7 टीमों ने कुल मिलाकर सिर्फ 13 छक्के ही लगाए हैं यानि लगभग भारत की संख्या के आधे छक्के ही ये 7 टीम लगा सकी हैं. इसमें श्रीलंका ने 5 और पाकिस्तान ने सिर्फ 3 ही सिक्सर लगाए हैं. हॉन्ग कॉन्ग और UAE दो ऐसी टीमें हैं, जिनकी तरफ से एक भी छक्का नहीं लगा है.

सिर्फ छक्के लगाने में ही नहीं बल्कि रन बनाने और विकेट झटकने में भी भारतीय खिलाड़ी ही इस टूर्नामेंट में शीर्ष पर हैं. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन भी शेफाली के नाम हैं, जिन्होंने 4 पारियों में 168 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. दूसरे नंबर पर 154 रन के साथ मंधाना हैं, जबकि तीसरे पर बांग्लादेश की सोभना मोस्तरी (95) हैं. वहीं विकेट के मामले में दिग्गज स्पिनर दीप्ति शर्मा 11 विकेट के साथ टॉप पर हैं, जबकि दूसरे पर श्रीलंकाई कप्तान चामरी अटापट्टू (9) और तीसरे पर भारत की ही श्री चरणी (8) हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/team-india-hit-most-sixes-in-women-asia-cup-2026-shafali-verma-tops-list-3903870.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad