Ads Area

जसप्रीत बुमराह के बिना नहीं चल रहा काम! टीम इंडिया के ये 28 मैच बता रहे बॉलिंग की बदहाली

जसप्रीत बुमराह के बिना नहीं चल रहा काम! टीम इंडिया के ये 28 मैच बता रहे बॉलिंग की बदहाली

India vs West Indies: रांची के JSCA स्टेडियम में जब टीम इंडिया ने 249 रन बनाए तो ऐसा लग रहा था कि जीतना लगभग तय है. फिर मयंक यादव ने जब पहले ही ओवर में वेस्टइंडीज के 2 विकेट झटके, तब तो सफलता पक्की ही मान ली गई थी. मगर उसके बाद जो दुर्गति भारतीय गेंदबाजों की हुई, उसका क्या ही कहना. इसकी वजह मौसम और पिच की परिस्थितियां तो थीं लेकिन कहानी सिर्फ उतने तक सीमित नहीं है. असल में ये मैच एक और प्रमाण है कि भारतीय टीम स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना कितनी कमजोर है.

हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले बुमराह को भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से आराम दिया गया था. वो अब सीधे न्यूजीलैंड दौरे पर टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं इससे पहले वो इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज का हिस्सा थे जहां उन्हें गेंदबाजी के दौरान चोट लग गई थी. इस चोट के कारण वो श्रीलंका में टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल पाए थे. मगर फिलहाल बात सिर्फ टी20 फॉर्मेट की, क्योंकि इसमें भारतीय गेंदबाजों की हाल ही में जबरदस्त धुलाई हुई है.

बुमराह से जुड़ा टीम इंडिया का चौंकाने वाला आंकड़ा

वैसे तो ये कहने की बात नहीं और नियमित तौर पर क्रिकेट देखने वाले जानते हैं कि बुमराह की भारतीय टीम में क्या अहमियत है, फिर फॉर्मेट चाहे कोई भी हो. मगर इस साल के कुछ आंकड़े बची-खुची आशंकाओं को भी दूर कर देते हैं. क्रिकबज के आंकड़े बताते हैं कि 2026 में भारत ने ICC के फुल मेंबर देशों के खिलाफ कुल 28 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 15 में बुमराह प्लेइंग-11 में थे जबकि 13 में वो टीम का हिस्सा नहीं थे.

इन्हीं आंकड़ों में सारा खेल है. इसके मुताबिक, भारतीय टीम ने इन 15 मुकाबलों में भारत ने कुल 111 विकेट हासिल किए. इस दौरान औसत 22 और स्ट्राइक रेट भी 15.1 का है. वहीं जिन 13 मुकाबलों में बुमराह नहीं थे, वहां भारतीय टीम सिर्फ 73 विकेट ही ले सकी, जहां उसका औसत 29 और स्ट्राइक रेट18.7 का है. साथ ही इकॉनमी रेट भी 8.77 और 9.37 का है.

बुमराह के बिना नहीं चल रहा सिक्का

ये आंकड़े बताने के लिए काफी हैं कि टीम इंडिया को बुमराह की कितनी जरूत है. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता तो इसमें बुमराह की गेंदबाजी का बड़ा योगदान था. वहीं 2 साल पहले जो टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीता था, उसमें तो बुमराह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे. यानि साफ है कि बुमराह के बिना भारतीय टीम का सिक्का नहीं जम पा रहा और नतीजे के रूप में 250 रन भी चेज होते हुए नजर आ रहे हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-wi-team-india-bowling-record-in-t20-with-and-without-jasprit-bumrah-in-2026-3931770.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad