
India at Asian Games 2026 Live Updates: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन भारतीय एथलीट 10 अलग-अलग इवेंट में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. दिन का सबसे बड़ा आकर्षण हॉकी और क्रिकेट के मुकाबले रहने वाले हैं. भारतीय हॉकी टीम और मलेशिया के बीच गोल्ड मेडल के लिए खेला जाएगा. वहीं, क्रिकेट में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच खेलना है. इनके अलावा कुश्ती और तीरंदाजी में भी मेडल दांव पर हैं.
भारत की झोली में 76 मेडल
भारत के कुल मेडल की संख्या 76 हो गई है और वो मेडल टैली में 5वें स्थान पर आ गया है. भारत ने अभी तक 16 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं. ऐसे में भारतीय एथलीट खेलों के आखिरी दिन ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतना चाहेंगे.
source https://www.tv9hindi.com/sports/asian-games-2026-live-updates-day-14-archery-hockey-wrestling-and-cricket-ind-vs-pak-news-in-hindi-3923958.html