
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का अभी ऐलान होना बाकी है. लेकिन, उससे पहले ये खबर आ रही है कि उसमें प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा फिलहाल हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर हैं. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में ये इंजरी हुई थी. हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते प्रसिद्ध दूसरे वनडे में सिर्फ 5 ओवर ही डाल सके थे. वहीं उसके बाद न्यू चंडीगढ़ में खेले तीसरे वनडे से उन्हें बाहर होना पड़ा था. हालांकि, उस इंजरी के बावजूद इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुना जा सकता है.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए प्रसिद्ध कृष्णा का सेलेक्शन क्यों?
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रसिद्ध ऑकलैंड जाने वाली टीम इंडिया की फ्लाइट में बैठे दिख सकते हैं. हालांकि, उस रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे लेकर अभी तक कोई कन्फर्मेशन नहीं है. लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि उनकी हैमस्ट्रिंग इंजरी उतनी सीरियस नहीं है कि उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रखा जा सके. फिर भी प्रसिद्ध कृष्णा के सेलेक्शन के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मंजूरी जरूरी है. CoE से क्लीन चिट मिलने के बाद ही सेलेक्टर्स प्रसिद्ध को टीम में चुनेंगे.
मुकेश और आकाशदीप का भी हो सकता है सेलेक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में चुना जा सकता है. मुकेश कुमार ने ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया को मिली जीत में दूसरी पारी में 6 विकेट झटके थे. मुकेश कुमार ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी कप में अपने परफॉर्मेन्स के बाद मुकेश कुमार न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने जाने के प्रबल दावेदार हैं. मुकेश के अलावा आकाशदीप भी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में सेलेक्शन के दावेदार हैं.
भारत का न्यूजीलैंड दौरा
न्यूजीलैंड दौरे का आगाज 22 अक्टूबर से हो रहा है, जिसके लिए टीम इंडिया मिड अक्टूबर में रवाना होगी. इस दौरे पर 5 T20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/prasidh-krishna-likely-to-be-picked-for-new-zealand-tour-in-team-india-even-injury-says-report-3925737.html