Ads Area

IND A vs NZ A, 2nd Test: ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा, आकाश दीप ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

IND A vs NZ A, 2nd Test: ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा, आकाश दीप ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड की ‘ए’ टीमों के बीच दूसरा 4 दिनी मैच खेला जा रहा है. इस रेड बॉल क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने अपनी पहली पारी में 346 रन बनाए हैं. इंडिया ए को इस स्कोर तक पहुंचाने में उसके कप्तान ध्रुव जुरेल और नीचले क्रम के बल्लेबाज आकाश दीप की बड़ी भूमिका रही है. ध्रुव जुरेल ने मुश्किल वक्त में ढाल बनकर 4 घंटे में मैच का नक्शा पलटने का काम किया है. ऐसा करते हुए उन्होंने शतक भी जड़ा. वहीं दूसरी ओर आकाश दीप ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ मैच में अपने फर्स्ट क्लास करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है.

ध्रुव जुरेल ने जड़ा 8वां शतक

ध्रुव जुरेल ने मुकाबले के दूसरे दिन पहला रन बनाते ही अपना शतक पूरा किया. पहले दिन के खेल में वो 99 रन बनाकर नाबाद रहे थे. इंडिया ए के कप्तान ने 171 गेंदों पर 105 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका 8वां शतक है.

4 घंटे में कैसे पलटा मैच का नक्शा?

ध्रुव जुरेल की इस शतकीय पारी को और भी खास बनाती है, वो 4 घंटे जो उन्होंने क्रीज पर बिताए. ध्रुव जुरेल ने कुल 4 घंटे 7 मिनट तक बल्लेबाजी कर 105 रन बनाए. लेकिन, इस दौरान उन्होंने कुछ और भी किया, जिसने इंडिया ए को न्यूजीलैंड ए के बिछाए भंवरजाल में से निकलने में मदद की. यहां भंवरजाल से मतलब उस हालात से है, जिस वक्त ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए थे. इंडिया ए के सामने 200 रन बनाने के भी लाले पड़े थे. 137 रन पर ही उसके 5 विकेट गिर चुके थे. ऐसे में ध्रुव जुरेल ने ना सिर्फ क्रीज का एक छोर संभाला बल्कि वहां बिताए 4 घंटे 7 मिनट के दौरान दो ऐसी पार्टनरशिप भी की, जिसमें मैच का नक्शा पलटने का काम किया.

ध्रुव जुरेल ने 7वें विकेट के लिए मानव सुथार के साथ 97 गेंदों में 62 रन की साझेदारी की, जिसमें उनके बल्ले से 51 गेंदों पर 39 रन निकले. सुथार के आउट होने के बाद उन्होंने 8वें विकेट के लिए आकाश दीप के साथ और बड़ी पार्टनरशिप की. इन दोनों के बीच 142 गेंदों पर 75 रन की साझेदारी हुई, जिसमें 70 गेंदों पर 49 रन उनके शामिल रहे.

आकाश दीप ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

ध्रुव जुरेल ने एक ओर जहां अपने शतक और 4 घंटे के दौरान की दो बड़ी साझेदारियों की बदौलत मैच का नक्शा पलटा. वहीं आकाश दीप ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की सबसे बड़ी इनिंग की स्क्रिप्ट लिखी. उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहली पारी में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 116 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इससे पहले रेड बॉल क्रिकेट में आकाश दीप का सबसे बड़ा स्कोर 66 रन का था.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-a-vs-nz-a-2nd-test-dhruv-jurel-century-akash-deep-highest-score-in-first-class-cricket-india-a-vs-new-zealand-a-3950925.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad