
भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है. सिर्फ 14-15 साल की उम्र से ही वैभव ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी हैं. अब तो वो टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद कई रिकॉर्ड भी बना चुके हैं. यही कारण है कि वो इस वक्त भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक बन चुके हैं और मीडिया भी उनका पीछा कर रही है. इसी चक्कर में कभी-कभी कैमरा साधे मीडियाकर्मी भी थोड़ा मुश्किल में पड़ जाते हैं और इसके चलते ही वैभव को उन्हें एक चेतावनी देनी पड़ गई.
इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा वैभव सूर्यवंशी को भले ही एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन उनकी एक झलक पाने के लिए सिर्फ फैन ही नहीं बल्कि मीडिया के कैमरा भी बेकरार हैं. एक एयरपोर्ट पर ऐसी ही जद्दोजहद करने वाले पैपराजी (सेलिब्रिटी को कवर करने वाले कैमरापर्सन) बिल्कुल वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गए और युवा क्रिकेटर को उन्हें टोकने पर मजबरू होना पड़ा.
पैपराजी को वैभव की चेतावनी
15 अक्टूबर को नई दिल्ली एयरपोर्ट से वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान कई पैपराजी अपना कैमरा साधे हुए उनको फॉलो करने लगे. ज्यादातर उनके बिल्कुल सामने चल रहे थे. ये हालत देखकर अचानक वैभव सूर्यवंशी उन्हें चेतावनी देते हुए बोल पड़े, “रील के चक्कर में ठुक जाओगे.” असल में वैभव उन्हें धमकी नहीं बल्कि सतर्क रहने की चेतावनी दे रहे थे कि कहीं वीडियो रिकॉर्ड करने के चक्कर में किसी गाड़ी या पिल्लर से वो टकरा न जाएं.
VAIBHAV SURYAVANSHI GETS ANGRY ON PAPS
Vaibhav
: Reels ke chakkar mein thok jaaoge tum!
https://t.co/Gj8wcKqO7Z
— Sam (@cricsam02) October 15, 2026
कब आएगा वैभव का नंबर?
वैभव का ये वीडियो खूब वायरल हो गया है. इस वीडियो ने फैंस को थोड़ा खुश किया होगा लेकिन इस युवा सुपरस्टार का जो रूप फैंस देखना चाहते हैं, उसका मौका फिलहाल टीम इंडिया ने नहीं दिया है. एशियन गेम्स 2026 में भारत को गोल्ड मेडल जिताने में मदद करने के बाद से ही वैभव अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मैच की सीरीज के शुरुआती 4 मैच में उन्हें एक बार भी मौका नहीं मिला है और बेंगलुरु में होने वाले निर्णायक मैच में भी उन्हें डग आउट से बैठकर ही मैच देखना पड़ सकता है.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/vaibhav-sooryavanshi-warns-paparazzi-recording-his-video-to-stay-alert-viral-video-3936497.html
VAIBHAV SURYAVANSHI GETS ANGRY ON PAPS 
: Reels ke chakkar mein thok jaaoge tum! 
https://t.co/Gj8wcKqO7Z