Ads Area

WPL 2027 Auction के लिए किस टीम के पास कितना पैसा? कोच्चि में 150 खिलाड़ियों की आज लगेगी बोली

WPL 2027 Auction के लिए किस टीम के पास कितना पैसा? कोच्चि में 150 खिलाड़ियों की आज लगेगी बोली

Women’s Premier League 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में है. ये पहली बार है जब इस शहर में WPL का ऑक्शन हो रहा है. ऑक्शन में कुल 150 खिलाड़ियों की बोली लगेगी और पांच फ्रेंचाइजी 27 खाली स्लॉट भरने की कोशिश करेंगी. खिलाड़ियों की नीलामी शाम 5:30 बजे कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में शुरू होगी.

122 भारतीय + 28 विदेशी = 150 खिलाड़ी

महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन पूल में 122 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. साथ ही 28 विदेशी खिलाड़ी भी इस लिस्ट में हैं. ऑक्शन में खाली बचे कुल 27 स्लॉट भरे जाएंगे, जिसमें से 20 स्लॉट भारतीय खिलाड़ियों के हैं और 7 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के रखे गए हैं. इंग्लैंड की सोफिया डंकले और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनक्स ने 50 लाख रुपये के सबसे ज्यादा बेस प्राइस पर खुद को रजिस्टर किया है.

किसके पर्स में कितना पैसा?

अब सवाल है किस टीम के पास कितना पैसा बचा है? ऑक्शन से पहले, मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स से अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस को ट्रेड किया है. इस कदम के बाद, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स बचा है, जो 3.75 करोड़ रुपये का है. इससे उन्हें अपनी टीम को मजबूत करने में काफी मदद मिलेगी.

गुजरात जायंट्स के पास 1.25 करोड़ रुपये बचे हैं, उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 1.15 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स के पास 1.10 करोड़ रुपये और मुंबई इंडियंस के पास 90 लाख रुपये हैं.

युवा और अनुभवी चेहरे

पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2026 सीज़न में अपनी खिताबी जीत के बाद टीम को और मजबूत करना चाहेगी. कर्नाटक की उमा कशवी और दिल्ली की अंशु नागर 15 साल की उम्र में नीलामी की सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वहीं, श्रीलंका की चमारी अथापथु 36 साल की उम्र के साथ सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी हैं.

ऑक्शन कहां देखें?

WPL 2027 ऑक्शन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी. WPL 2027 का आगाज 14 जनवरी से होगा और ये 7 फरवरी तक खेला जाएगा.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/wpl-2027-auction-in-kochi-today-where-to-watch-team-purse-and-top-players-on-list-faqs-3947367.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad