Ads Area

40 की उम्र में चमत्कारी बैटिंग, लगातार 4 पारियों में ब्रैंडन टेलर ने ठोके 2 शतक-2 अर्धशतक

40 की उम्र में चमत्कारी बैटिंग, लगातार 4 पारियों में ब्रैंडन टेलर ने ठोके 2 शतक-2 अर्धशतक

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम इस वक्त दुनिया की अकेली ऐसी टीम है, जिसमें 40 से ज्यादा उम्र के दो बल्लेबाज एक साथ खेल रहे हैं और रन भी लूट रहे हैं. इसमें भी जैसा बल्ला ब्रैंडन टेलर का चल रहा है, उसके तो क्या ही कहने. जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज टेलर ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शतक-अर्धशतक की बौछार कर दी है. उन्होंने इस सीरीज में लगातार चौथी बार 50 से ज्यादा के स्कोर बनाए हैं.

टेस्ट सीरीज की हर पारी में बरसे टेलर

शारजाह में चल रही 2 टेस्ट मैच की इस सीरीज के पहले ही मैच में ब्रैंडन टेलर ने एक शतक और एक अर्धशतक जमाया था. अपनी बल्लेबाजी के इसी अंदाज को टेलर ने दूसरे टेस्ट मैच में भी जारी रखा. इस मैच के पहले दिन पहली पारी में शतक जमाने के बाद तीसरे दिन टेलर ने एक और दमदार पारी खेली और इस बार अर्धशतक जमाया. जिम्बाब्वे की दूसरी पारी में टेलर ने 50 रन बनाए और टीम को एक छोर से संभाले रखा.

40 साल के ब्रैंडन टेलर के टेस्ट करियर का ये 14वां अर्धशतक है. वहीं इस सीरीज की सभी 4 पारियों में उन्होंने 50 का आंकड़ा पार किया है. उन्होंने पहले टेस्ट मैच में 131 और 82 रन बनाए थे. फिर इस टेस्ट मैच की पहली पारी में टेलर ने 119 रन जड़े थे, जिसके दम पर जिम्बाब्वे ने 339 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में उनके 50 रन की मदद से तीसरे दिन जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 169 रन बना लिए थे. इस तरह टीम के पास 291 रन की बढ़त हो गई.

जिम्बाब्वे को मिली बड़ी बढ़त

इससे पहले मैच अफगानिस्तान की पहली पारी तीसरे दिन ज्यादा देर नहीं चली और टीम सिर्फ 217 रन पर ऑल आउट हो गई. इस तरह जिम्बाब्वे को 122 रन की बढ़त मिल गई थी. अफगानिस्तान के लिए पहली पारी में सिर्फ अफसर जाजई ही अर्धशतक लगा सके. उन्होंने 63 रन की पारी खेली. जिम्बाब्वे की ओर से विन्सेंट मासेकेसा ने 4 और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 3 विकेट अपने नाम किए.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/brendan-taylor-hits-4th-fifty-plus-score-in-a-row-zimbabwe-vs-afghanistan-test-3964611.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad