Ads Area

केंद्रीय बजट 2022-23 को 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा, जानें- लोकसभा और राज्यसभा की क्या रहेंगी...

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
केंद्रीय बजट 2022-23 को 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा, जानें- लोकसभा और राज्यसभा की क्या रहेंगी टाइमिंग
Jan 25th 2022, 10:26, by News24

केंद्रीय बजट 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। इससे एक दिन पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। वहीं, COVID-19 दिशानिर्देशों के मद्देनजर, लोकसभा और राज्यसभा अलग-अलग समय में काम करेंगे। निचला सदन शाम 4 बजे से 9 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। हालांकि, 31 जनवरी और 1 फरवरी को दोनों सदनों के लिए समय सुबह 11 बजे से ही होगा।

सूत्रों के अनुसार संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। वहीं, इससे पहले आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को दोपहर में पेश किया जाएगा।

बता दें कि भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेंगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 2014 में सत्ता में आने के बाद से यह उनका 10वां बजट होगा। वहीं, 2019 में वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद से यह सीतारमण का चौथा बजट होने वाला है। 

केंद्रीय बजट 2022 कहां देखें?

केंद्रीय बजट 2022 का लोकसभा टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। साथ ही, इसे यूट्यूब और ट्विटर जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad