Ads Area

Sonakshi Sinha ने शादी के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, दिया चौंकाने वाला बयान

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Sonakshi Sinha ने शादी के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, दिया चौंकाने वाला बयान
Jan 25th 2022, 09:51, by Rupali Rama

मुंबई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और  वीडियोज शेयर करती देखी जाती हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। जिसमें कई लोगों ने उनसे कई सवाल पुछे, जिसका सोनाक्षी ने बखूबी से जवाब दिया। वहीं जब एक यूजर ने उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा तो सोनाक्षी ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा

ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों के साथ 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। इसी दौरान उनसे एक यूजर ने शादी के बारे में पूछ लिया। यूजर ने पूछा कि, 'मैम सबकी शादी हो रही है, आप कब शादी करेंगी? जिसपर सोनाक्षी कहती हैं 'सभी को कोविड भी हो रहा है? क्या मुझे भी होना चाहिए?' सोनाक्षी का ये करारा जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है की इस महीने की शुरुआत में सोनाक्षी ने एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने सभी को इस महामारी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी थी।

और पढ़िए - 

Ravi Dubey पर भी चढ़ा पुष्पा का रंग, पत्नी के पैर दबाते हुए बोले 'झुकुंगा नहीं', देखें Funny Video

Ravi Dubey पर भी चढ़ा पुष्पा का रंग, पत्नी के पैर दबाते हुए बोले 'झुकुंगा नहीं', देखें Funny Video

सोनाक्षी सिन्हा से एक यूजर ने पूछा, 'अभी आप क्या कर रही हैं इसपर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं मार्वल मूवीज की फिल्में देख रही हूं। अभी मैं पांचवी नंबर की फिल्म पर पहुंची हूं। अगली 'थोर' है।' इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने कई सवालों के जवाब दिए। अगर बात करें सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनल लाइफ के बारे में तो उनका नाम जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से जोड़ा जाता है। लोगों का ये मानना है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।

हालांकि कुछ दिनों पहले ही जाहीर इकबाल ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि, सोनाक्षी सिन्हा मेरी सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें अचानक क्यों शुरू हो गईं। हम सब इतने सालों से साथ हैं। हम बहुत लंबे समय से एक दूसरे को जानते है और अचछे दोस्त भी है। आपको बताते चलें कि, जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही  'डबल एक्स एल' फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही  एक वेब सीरीज में भी देखी जाएंगी।

और पढ़िए - 

मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad